✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हॉर्न बजाने पर मना किया तो बदमाशों ने फोड़ दी आंख, जानिए पूरा मामला

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:40:08 PM

रांची (RANCHI): सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के संयोगा स्टोर के समीप गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को  बदमाशों ने रॉड से आंख के पास मारकर घायल कर दिया. युवक के आंख में गंभीर चोट लगी है और आंख की रौशनी भी चली गयी. घायल रवि शंकर राम को आनन-फानन में पास के एक अस्पताल ले जाया गया. इस संबंध में रवि ने अंकुर सिन्हा, सोनू, दीपक के अलावा पांच अज्ञात के विरूद्ध सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. रवि की ओर से थाने में दिए आवेदन में कहा गया है कि वह हेसल स्थित देवी मंडप रोड में रहते हैं. बीते रविवार की रात वह दुकान से अपने घर जा रहे थे. संयोगा स्टोर के पास एक टेंपो में आठ-दस युवक प्रतिमा लेकर जा रहे थे. भीड़ होने की वजह से उस मार्ग में जाम था. इसी दौरान  टेम्पो चालक लगातार हार्न बजाने के वजह से गाड़ी को उन्होंने साइड कर दी. इसी दौरान ऑटो  में सवार युवक गाड़ी से उतरे और उनके साथ उलझ गए. उनकी जमकर पिटाई कर दी. लोहे के रड से उनकी आंखो से पास बदमाशों ने वार किया, जिसकी वजह से आंख में गंभीर चोट लगी. इसी बीच बदमाशों ने उनके पॉकेट से 43 सौ रुपए भी निकाल लिए. जाते वक्त बदमाशों ने कहा कि आंख तो फूट गया, अब कैसे पहचानेगा. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट :समीर  हुसैन 

Tags:HORN BAJANE PAR YUVKON NE MARA ROD SECHOT LAGNE SE CHALI GYI AANKH KI RAUSHNI

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.