☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर : मां के सामने नाबालिग का गैंगरेप, मनचलों ने मां की भी की पिटाई

देवघर : मां के सामने नाबालिग का गैंगरेप, मनचलों ने मां की भी की पिटाई

देवघर (DEOGHAR): देवघर के पथरौल थाना क्षेत्र के बहादुर पुर के पास सड़क से मां-बेटी को उठाकर पास ही जंगल में मां के सामने नाबालिग बेटी के साथ सामुहिक दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है. पीड़िता ने पांच युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. वहीं पीड़िता की मां ने अपराधियों पर मां-बेटी की पिटाई करने और मोबाइल सहित नकदी छिन कर फरार होने का आरोप लगाया है. घटना पाथरोल थाना क्षेत्र की है. मामला थाने तक पहुंचते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मां-बेटी आ रही थी पैदल 

पीड़िता और उसकी मां रजिया खातुन दुमका के टीनबजार थाना क्षेत्र के कुम्हर टोली की रहने वाली हैं. जानकारी के अनुसार बीती रात एक नवजात के छठियारी कार्यक्रम में अपनी नाबालिग पुत्री के साथ पाथरोल थाना क्षेत्र के सिरसा गांव आई थी, पर किसी कारणवश कार्यक्रम रद्द हो गया. तब बीती रात मां-बेटी पाथरोल से मधुपुर पैदल आ रही थी. तभी दो बाइक पर सवार कुल छह लोग उन्हें जबरन बहादूर पूर जंगल ले गये. मां ने विरोध किया तो एक युवक ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की. वहीं अन्य पांच युवकों ने उसके सामने उसकी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार किया और उनसे पांच हजार नकद और मोबाइल छिनकर फरार हो गए. मां-बेटी किसी तरह मधुपुर थाना पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी. मधुपुर पुलिस ने पीड़िता का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में करा दिया है. हांलाकि घटना पाथरोल थाना क्षेत्र का है. पाथरोल थाना में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही हैं. आरोपी युवको की पहचान हो गयी है. पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  

Published at:10 Oct 2022 05:52 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.