✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नाबालिग ने चुकाई अवैध रिश्ते की कीमत, लाजपत नगर के अपार्टमेंट में कल मिला था अज्ञात शव

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 5, 2026, 11:07:21 AM

रांची (RANCHI): बीते बुधवार को राजधानी के पुनदाग स्थित लाजपत नगर के अपार्टमेंट में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था. मामले में अवैध संबंधों का विरोध करना एक नाबालिग के लिए जानलेवा साबित हुआ. इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त शाहिद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी राकेश रंजन के आदेश पर सिटी एसपी पारस राणा की अगुवाई में गठित विशेष टीम ने यह सफलता हासिल की है.

मामला पुंदाग ओपी क्षेत्र के लाजपत नगर का है, जहां एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत से बीते बुधवार को नाबालिग का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान जसीम मंसूरी के रूप में हुई है, जो पंडरा थाना क्षेत्र के मुस्लिम मोहल्ले का रहने वाला था.

परिजनों ने बताया कि जसीम दो फरवरी से लापता था. इसको लेकर पुंदाग ओपी में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी. बुधवार को परिजन उसकी तलाश में उक्त निर्माणाधीन अपार्टमेंट तक पहुंचे, जहां ऊपरी मंजिल के समीप उसका शव मिला. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

Tags:ranchi updateranchi latest updateranchi big updateranchi pundag murder casepundag murdercrime newsranchi crimeranchi crime updatelatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.