✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अवैध बालू के खिलाफ प्रशासन सख्त, देखें कैसे खनन विभाग ने की कार्रवाई तो माफिया के उड़े होश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:13:35 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):पूर्वी सिंहभूम के साथ जमशेदपुर शहर के नदी घाटों में बालू की चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा था. जिसको देखते हुए खनन विभाग की ओर से अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए अब सख्ती से  कार्रवाई की जा रही है. शुक्रवार को जहां शहर के सिद्धगोडा थाना अंतर्गत नदी घाट में छापेमारी कर लगभग हजारों बोरे में भरे बालू को पकड़ गया. तो वहीं बालू माफिया के कई सामानों को जब्त किया गया.

अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ विभाग सख्त

इसके साथ ही नदी में जानेवाले रास्तों को जेसीबी से काटा गया. खनन विभाग के अधिकारी की ओर से थाने में 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया. तो वहीं महज 2 महीने के भीतर 70 लोगों पर विभिन्न नदी घाटों में बालू चोरी का मामला दर्ज करवाया गया है. खनन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सरकार के राजस्व की हानि को रोकने के लिए लगातार खनन विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है.

कई लोगों पर बालू चोरी के खिलाफ केस दर्ज

जो भी आरोपी पकड़े गए है, यदि जांच में दोषी पाये जाये हैं, तो उनपर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी. और जो मामला दर्ज है उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर जेल भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है. खनन अधिकारी ने लोगों से भी अपील की है कि बालू माफिया के झांसे में ना आएं, अगर आप भी बालू चोरी में पकड़े गए तो आपको भी जेल जाना होगा.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:The mining department is strict against illegal sandsee how the mining department took actionthen the mafia got shockedmining departmentdepartmentminingstrict againststrictillegal sandillegalsandactionshockedjharkhndbiharjamshedpurpolicemafiahemant sorenjmmkharkai nadiswranrekha

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.