✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

स्वास्थ्य विभाग की अपील -फाइलेरिया दवा खा कर बीमारी को रोके,नहीं है इसका कोई साइड इफेक्ट

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 9, 2026, 4:56:37 PM

धनबाद(DHANBAD): जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से 25 फरवरी तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग जागरूकता रैली के माध्यम से वैसे लोगों से अपील कर रही है जो फाइलेरिया की दवा खाने से बचना चाहते हैं

दवा का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं

वीबीडी पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि वैसे लोगों से खास अपील की जा रही है कि दवा का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है. दवाई लेने के बाद यदि किसी व्यक्ति के शरीर में माइक्रो फाइलेरिया की मौजूदगी होगी तो उसे सरदर्द, बुखार होने की संभावना है. उन्होंने बताया फाइलेरिया बीमारी यानी हाथी पाँव के रोग से करीब 4590 लोग ग्रसित हैं और भारत भर में इस बीमारी से ग्रसित मरीजों का आंकड़ा चौकाने वाले हैं. इसके बचाव के लिए जरुरी है कि लोग दी जा रही मुफ्त दवाओं का सेवन जरूर करें.

खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए यह दवा

10 फरवरी को जिले के 2262 बूथ पर 4583 दवा प्रशासक द्वारा 26 लाख से अधिक लोगों को अपने सामने दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है. अभियान को सफल बनाने के लिए 435 सुपरवाइजर भी रहेंगे. वहीं छूटे हुए लोगों को 11 से 25 फरवरी तक दवा प्रशासक द्वारा घर-घर जाकर अपने सामने डीईसी एवं एल्बेंडाजोल दवा खलाई जाएगी. एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अत्यंत वृद्ध एवं गंभीर बीमार व्यक्तियों को दवा की खुराक नहीं दी जाएगी. किसी को भी यह दवा खाली पेट सेवन नहीं करनी है.

रिपोर्ट: नीरज कुमार  

 

Tags:Filaria MedicineNo Side Effects of Filaria DrugHealth Department AppealFilaria Prevention CampaignAnti Filarial MedicineFilaria Awareness ProgramGovernment Health AdvisorySafe Filaria MedicinePublic Health CampaignFilaria Elimination ProgramHealth Department WarningPeople Avoiding Filaria MedicineLymphatic Filariasis ControlPreventive Healthcare IndiaDHANBAD NEWSDHNABAD UPDATEDHANBAD HEALTHDHANBAD KA UPDATE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.