✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक दूजे के हुए किशन और रितु, ग्रामीणों ने मंदिर में प्रेमी युगल की कराई शादी,

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:04:51 PM

पतरातू (PATRATU): बिरसा मार्केट जनता नगर में गुरुवार को एक प्रेमी जोड़े का विवाह हिंदू रीति रिवाज के साथ शिव मंदिर जनता नगर के शिवालय प्रांगण में कराया गया. बताया जा रहा है कि बालिग दोनो प्रेमी युगल दोनों अलग-अलग जिला क्षेत्र के रहने वाले है.

परिजन व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराया गया विवाह

प्राप्त जानकारी के अनुसार कटिया पंचायत के कटिया गांव निवासी शिफा करमाली के पुत्र किशन करमाली एवं प्रखंड व थाना बुढ़मू के गांव सालन निवासी सोमरा पाहन की पुत्री रितु कुमारी से प्रेम करता था. किशन व रितु दोनों प्रेमी युगल घर से निकल कर भाग रहे थे. इस दौरान हेसला पंचायत के जनता नगर में अहले सुबह बस पकड़ने के दौरान गांव वालों की नजर में आने पर पकड़ लिए गए. वही ग्रामीणों व हेसला पंचायत एवं कटिया पंचायत व अन्य पंचायत के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों ने दोनों के परिजनों के रजामंदी से शिव मंदिर जनता नगर में विधि विधान से पुरोहित के द्वारा दोनों प्रेमी युगल की शादी कराई.

इस मौके पर मुख्य रूप से कटिया पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो, हेसला पंचायत के पूर्व मुखिया वीरेंद्र झा, शिव मंदिर जनता नगर अध्यक्ष सह समाजसेवी वैद्यनाथ राय, उप मुखिया नंद किशोर महतो, उप मुखिया कुंदन कुमार, गणेश ठाकुर, एम रहमान, अरविंद सिंह, तालेश्वर सिंह, यशवंत सागर, राजीव रंजन, राजेश महतो, सूरज कुमार, विपुल कुमार सहित दोनों पक्षों की परिजन व ग्रामीण उपस्थित थे.

रिपोर्ट. जयंत कुमार

Tags:The marriage of the lover couplewas done in the templethe relatives and publicrepresentatives got the marriageof both the lovers done

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.