☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हर्बल रंग और गुलाल से सजा बाजार, बच्चों के डोरिमोन से लेकर पुष्पा कुल्हाड़ी पिचकारी की बढ़ी डिमांड

हर्बल रंग और गुलाल से सजा बाजार, बच्चों के डोरिमोन से लेकर पुष्पा कुल्हाड़ी पिचकारी की बढ़ी डिमांड

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): होली को लेकर जमशेदपुर के सभी बाजार सज-धज कर तैयार हो चुके हैं. शहर में होली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. बच्चों से लेकर बड़ो के लिए बाजार सजधज कर तैयार है. बच्चों के लिए तरह-तरह के पिचकारी से लेकर बड़ों के लिए हर्बल रंग और अबीर से पूरा बाजार भरा हुआ है. बच्चों के लिए डोरिमोन से लेकर पुष्पा का कुल्हाड़ी पिचकारी के रूप मे बिक रहा है तो वहीं इस बार यूपी के बुलडोजर बाबा का बुलडोजर भी पिचकारी के रूप मे नजर आ रहा है.  

वहीं, इस बार हर्बल रंग और अबीर लोगों को काफी पसंद आ रहा है. हर्बल रंग और अबीर लगाने से शरीर पर इसका असर नहीं होता है. जिससे सुरक्षित तरीके से लोग होली का आनंद उठा सकेंगे. ग्राहकों की पहली पसंद हर्बल रंग और अबीर होती है, जिसको लेकर दुकानदार भी अपने दुकानों में हर्बल रंग और अबीर रखे हुए हैं. दुकानदार की मानें तो इस बार थोड़ी महंगाई है पर ग्राहकों में उत्साह की कमी नहीं देखी जा रही है.

वहीं, लोगों का कहना है कि वर्ष में एक बार होली का त्यौहार आता है. सभी को होली का इंतजार रहता है. ऐसे में अब चाहे महंगाई ही क्यों न हो पर होली धूमधाम से मनाया जाएगा. एक कॉलेज के छात्र ने कहा कि होली बच्चों का पर्व है, जिसे काफी हर्षउल्लास के साथ मनाया जाएगा. इस त्यौहार में लोग एक-दूसरे से मिलते हैं और यह पर्व भाईचारा का संदेश देता है.

रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा

Published at:12 Mar 2025 11:48 AM (IST)
Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटजमशेदपुररंगहोलीहर्बल रंगगुलालहोली पिचकारीJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateJamshedpurColorsHoliHerbal ColorsGulalHoli Pichkari
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.