✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल में सज गया रक्षा बंधन का बाजार , राखी के नए-नए डिज़ाइन की है भरमार 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:07:50 AM

धनबाद(DHANBAD) - रक्षाबंधन 11  को है या 12 अगस्त को.  इसमें विवाद हो सकता है.  हो सकता है कि कोई 11 को रक्षाबंधन मनाये , कोई 12 को.  लेकिन धनबाद के बाजारों में राखी की दुकान है सज गई है.  बड़ी बड़ी दुकानें हो या फुटपाथ की, सब जगह राखी ही  राखी दिख रही है.  राखी भी ऐसी  वैसी नहीं ₹10 लेकर ₹600 तक की राखी धनबाद के साधारण बाजारों में उपलब्ध है.  

दुकानदारों की मानें तो बहने आ रही है और कीमती राखियां खरीद रही है.  बच्चे भी spider-man ,मोटू- पतलू ,राखियां पसंद कर रहे है.  इस बार बाजार में स्टोन राखी का डिमांड अधिक है.  बहने कह रही है कि इस बार राखी के नए-नए डिजाइन बाजार में है.  रेंज भी ठीक ही है और रक्षाबंधन को लेकर बहने उत्साहित है. 

 भाई के गिफ्ट के संबंध में उनका कहना है कि यह तो सरप्राइज ही रहता है, राखी खरीदने गई महिला सुनंदा सिंह ने कहा कि वह चूकि यहां धनबाद में अकेली रहती है ,इसलिए भगवान को राखी बांधती है और इसी के लिए खरीदारी करने बाजार आई है.  दूसरी ओर दुकानदार नीलिमा का कहना है कि 35 सालों से वह दुकान कर रही है.  इस बार रक्षाबंधन को लेकर खरीदारों में खासा उत्साह है.  बुटीक राखी ₹600 तक की है.  मूल्य वृद्धि के संबंध में कहा कि दाम में कुछ बढ़ोतरी तो है फिर भी लोग  खरीद रहे है. 


रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह के साथ प्रकाश 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.