✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह: फंदे से झूलकर किया सुसाइड, आर्थिक तंगी से जूझ रहा था शख्स

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:36:21 AM

गिरिडीह : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी दीपेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया.

बेटा पहले से कोमा में

मृतक की पहचान रोड हरलाडीह निवासी चारो वास्की के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार चारों वास्की लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था जबकि मृतक के बेटे का भी पिछले कुछ दिनों से कोमा में होने की बात कही जा रही है.

आर्थिक रूप से था परेशान

पारिवारिक और आर्थिक परेशानियों से मानसिक रूप से टूट चुके चारों वास्की ने यह आत्मघाती कदम उठाया है ऐसी आशंका जतायी जा रही है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. क्षेत्र में इस घटना के बाद शोक का माहौल है.

Tags:GIRIDIHPIRTARSUSIDEPOLICEPARTAL

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.