रांची(RANCHI): कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी मेजर को पुलिस धनबाद लेकर पहुंच गई. अब मेजर से तीन दिनों तक पुलिस अधिकारी पूछताछ करेंगे. जिसमें गैंग से जुड़ी कई जानकारी सामने आसकती है.साथ ही कई खुलासे पूछताछ में होने की संभावना है.मेजर प्रिंस खान गैंग का थिंक टैंक माना जाता है. ऐसे में गैंग और प्रिंस खान के बारे में कई अहम जानकारी पुलिस को मिल सकती है.
दरअसल 19 अप्रैल को मेजर को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था. जहां यह एयरपोर्ट से विदेश भागने की तैयारी में था तभी बंगाल पुलिस के सहयोग से मेजर को गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद कोर्ट में पेशी हुई और फिर जेल भेज दिया गया. एक सप्ताह बंगाल के एक जेल में रहने के बाद पुलिस ने इसे रिमांड पर लिया. और धनबाद लेकर पहुंची है.
धनबाद लाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया. जहां से तीन दिनों की रिमांड पुलिस को मिली है. कोर्ट में पेशी के दौरान कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए. साथ ही पुलिस गुप्त स्थान पर इसे रख कर अब आगे तीन दिन तक पूछताछ करेगी. इस पूछताछ में पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी की आखिर प्रिंस खान का अभी का लोकेशन क्या है. दुबई से यह पाकिस्तान कैसे पहुंचा. और पाकिस्तान के किस क्षेत्र में मौजूद है.
साथ ही प्रिंस खान के नेटवर्क के बारे में भी जानकारी लेने की कोशिश करेगी. कई दस्तावेज और डायरी के साथ मोबाईल नंबर प्रिंस खान के शूटर के पास से पुलिस को मिले थे. इसमें कई नाम और कोड लिखे गए थे. जिसकी भी तफतीश पुलिस कर रही है. ऐसे में अब सभी डेटा और नाम को वेरीफाई किया जा सकता है. जिससे गैंग को मदद करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके. साथ ही बीते दिनों पुलिस ने खुलासा किया था की गैंग को कई सफेदपोश का संरक्षण प्राप्त है. ऐसे में उनपर भी कार्रवाई हो सकती है.