✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा में दिख रहा है LPG सिलेंडर संकट का असर,पुलिस मेस के गेट पर लटका ताला, खाने के लिए भटक रहे जवान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 19, 2026, 2:12:22 PM

गढ़वा(GARHWA):झारखंड के गढ़वा जिला में गैस की किल्लत अब सतह पर दिखने लगी है.गढ़वा पुलिस लाइन का सामूहिक मेस पिछले 10 दिनों से गैस के किल्लत के कारण बंद है, भारतीय रिजर्व बल का मेस भी बंदी के कगार पर,पुलिस जवान खाने के लिए भटक रहे है .गढ़वा जिला का यह है पुलिस लाइन जहां लगभग 500 पुलिस पदाधिकारी एवं जवान अपने परिवार के साथ रहते है. इसी जगह पर पुलिस का सामूहिक मेस भी है जो पिछले 10 दिनों से गैस के किल्लत से बंद पड़ा है.अब जवानो को बाहर खाना खाने में परेशानी हो रहा है.

पुलिस मेस बंद होने से खाने के लिए भटक रहे है जवान

  मुख्य कारण है कि बाहर में ज्यादा पैसा लग रहा है और खाना भी भरपेट नहीं मिल रहा है जबकि मेस में एक टाइम में 60  जवानों को भरपेट खाना खाने को मिलता था. इस संबंध में गैस की किल्लत को लेकर जब पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई तो यह जानकर आश्चर्यचकित रह गए की मेस का गैस का सप्लाई किसी अधिकारी ने ले लिया है गैस एजेंसी से सिलेंडर का उठाव तो हुआ लेकिन वह मेस तक नहीं पहुंच कर पुलिस अधिकारियों के आवास तक पहुंच गए.

पुलिस मेस एसोसिएशन संगठन के अध्यक्ष ने क्या कहा

 जानकारी देते हुए पुलिस मेंस एसोसिएशन संगठन के अध्यक्ष रवि कुशवाहा ने कहा कि ऐसे करेंगे तो हम लोग पुलिस जवानों को कैसे खाना खिलाए और किसके भरोसे पर छोड़े वही भारतीय रिजर्व बल का मेस आज से बंद हो जाएगा क्योंकि यहां के लगभग 50 जवान बंगाल में चुनाव कराने गए है शेष  किसी तरह एक ही गैस सिलेंडर के भरोसे है यहां भी कल से मेस बंद होने के आशंका जताई जा रही है. वही मेस के  मैनेजर ने कहा कि हमारे मेस में 200 जवान रजिस्टर्ड हैं जो दो टाइम खाना खाते है. गैस नहीं रहने के कारण पिछले 10 दिनों से मेस बंद है जवान बाजारों में ज्यादा पैसा देकर खाना खाने को मजबूर है जबकि शहर की गैस की किल्ल्त के चलते होटल भी बंद होने की कगार पर है.

पढ़े डीसी ने क्या कहा 

 हालांकि इस संबंध में डीसी दिनेश यादव ने सभी एलपीजी वितरक एवं कंपनी के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर गैस की कमी को दूर करने का निर्देश दिया है वहीं उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच गैस सप्लाई में थोड़ी बहुत दिक्क़ते आई है लेकिन कंपनी के लोगों ने कहा है गैस की किल्लत नहीं होने दी जाएगी थोड़ी बहुत दिक्कत होगी तो उसके लिए लोगों को पैनिक होने के जरूरत नहीं है.

Tags:garhwa newsgarhwa ka newsgarhwa news todaygitansh tv garhwa newshemant soren garhwa newsgreen line news garhwagarhwa breaking news todaybreaking news garhwa jharkhandgarhwagarhwa jhakhandgitansh tv garhwanewssamachar wala newshemant soren garhwajharkhand newsbihar newsbihar hindi newsranchi newsaccident in garhwajharkhand news livetop newsbihar top newsnews18bihar jharkhand newshindi news jharkhandjharkhand news todaygarhwa road accidentjharkhand today news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.