☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में घटित अपराधिक घटनाओं की जुड़ती जा रही हैं कड़ियां,खुलने लगे हैं राज,मैथन से धनबाद तक फैलाया गया था जाल

धनबाद में घटित अपराधिक घटनाओं की जुड़ती जा रही हैं कड़ियां,खुलने लगे हैं राज,मैथन से धनबाद तक फैलाया गया था जाल

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में शनिवार और मंगलवार को हुए दो अपराधिक वारदातों की कड़ियां जुड़ती जा रही है.पुलिस  की गिरफ्त में आए आसिफ और राहुल की स्वीकारोक्ति है कि गुंजन ज्वेलर्स में भी इन्हीं लोगों का हाथ है और इसके लिए बेउर जेल से सटीक योजना बनाई गई थी. और इसके लिए मैथन से लेकर धनबाद तक जाल बिछाया गया था. अपराध करने के बाद कौन कैसे जाएगा, किसके पास माल होगा, इन सब की फुलप्रूफ योजना तैयार की गई थी. दोनों जगहों की रेकी सूक्ष्मता से की जा रही थी. गुंजन ज्वेल्स में सफलता के बाद अपराधियों का मनोबल ज्यादा अधिक बढ़ गया था और यही वजह है कि भीड़भाड़ वाले मटकुरिया रोड पर स्थित  मुथूट फाइनेंस में सोना लूटने की योजना बनाई गई. रेकी करने के लिए भूली के शुभम सिंह को लगाया गया था. वह यहां का लोकल लड़का था ,इसलिए उसे आने और भागने के रास्तों की पूरी जानकारी थी. गुंजन  में तो अपराधी सफल हो गए हैं लेकिन मुथूट फाइनेंस में पासा उल्टा पड़ गया और भूली का शुभम पुलिस की गोली से मारा गया. बहर हाल मुथूट फाइनेंस की घटना के बाद अपराधियों का मनोबल निश्चित रूप से टूटा है और लोगों में भय का माहौल कमा है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद

Published at:08 Sep 2022 09:01 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.