✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मिनी गोवा में बुझ गए कई घरों के चिराग, पुलिस प्रशासन ने लगाए बोर्ड

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:19:08 AM

दुमका(DUMKA): दुमका में एक स्थल है जिसे मिनी गोवा का नाम दिया गया है. शहर से सटे बाबूपुर के पास मयूराक्षी नदी के तट की प्राकृतिक खूबसूरती बरबस लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करती है. नदी में एक चेकडैम बनाया गया है, जहां से गिरती पानी की कलकल धारा मनमोहक है. इस स्थल तक आने के लिए सड़क नहीं है इसके बाबजूद काफी संख्या में युवा वर्ग यहां मौज मस्ती करने आते है.

स्थल जितनी खूबसूरत, इतिहास उतनी भयावह

मिनी गोवा के नाम से मशहूर यह स्थल जितनी खूबसूरत है कहीं उससे ज्यादा डरावनी यहां का इतिहास है. यहां की कलकल बहती धारा में नहाने उतरे लगभग डेढ़ दर्जन लोगों की मौत अब तक हो चुकी है जिसमें अधिकांश टीनएजर्स है. कुछ वर्ष पूर्व 6 स्कूली छात्र यहां डूबे थे, 5 शव बरामद हुआ लेकिन एक का पता आज भी नहीं चल पाया. 15 दिन पूर्व भी कॉलेज के चार छात्रों की मौत हो गई.

बोर्ड लगाकर पुलिस प्रशासन ने अपने कर्तव्य का किया अंत

लगातार हो रहे हादसे के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा यहां एक बोर्ड लगाया गया है, जिसमें स्पष्ट लिखा गया है कि नदी में स्नान करने न जाएं क्योंकि यहां अब तक कई लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है. बोर्ड लगाकर पुलिस प्रशासन ने अपने कर्तव्य का अंत कर लिया लेकिन एक ही जगह पर बार बार हो रहे हादसों के कारण को ढूंढने का प्रयास नहीं किया गया. नतीजा आज भी युवा पीढ़ी बेरोकटोक नदी में उतर कर स्नान कर रहे है.

The News Post की अपील, ऐसे जगह पर जाने से करें परहेज

The News Post की अपील है कि ऐसे जानलेवा स्थल पर जाने से परहेज करें, क्योंकि आपकी जान अमूल्य है. घूमने के लिए दुमका में कई प्राकृतिक स्थल है. जहां भी जाएं सावधानी जरूर बरतें क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपको काल के गाल में पहुंचा सकता है.

रिपोर्ट-पंचम झा

 

Tags:dumka newsMini Goapolice administrationthe police administration put up boardsnews dumka24 news dumkadumka news hindidumka news todaydumka live newsdumka rape newsdumka santali newsdumka news updatesdumka mini goa newsmini goa dumka newsdumka viral newsdumka local newsjohar news dumkalocal news dumkadumka hindi newsdumka today newsjharkhand dumka newsdumka police newsdumka latest newsdumka breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.