✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डिलीवरी ब्वॉय को चाकू मार भाग रहा था हत्यारा, पुलिस ने दबोचा

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:45:16 AM

सरायकेला (SARAIKELA): सरायकेला-खरसावां जिला के आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर 19 में बीती रात अपराधियों ने एक फूड डिलीवरी ब्वॉय पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के अनुसार अपराधी डिलीवरी ब्वॉय के साथ छीनतई करने आए थे. लेकिन विरोध करने पर अपराधियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया.

अपराधिक एतिहास

कदमा का रहने वाला डिलीवरी ब्वॉय की हत्या मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी टाटानगर रेलवे स्टेशन से की गई है. अपराधी घटना को अंजाम देकर शहर से बाहर भागने के फिराक में था. इसी दौरान पुलिस ने अपराधी की गिरफ्तारी की. जिसके पास से पुलिस ने हत्या में उपयोग किया गया चाकू बरामद किया गया है. उधर पुलिस ने एक हत्यारे की गिरफ्तारी के निशानदेही पर दूसरे हत्यारा को भी आदित्यपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि गिरफ्तार अपराधी पेशेवर अपराधी है. जो पहले भी जेल जा चुका है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.