✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह: पर्व की खुशी मातम में तब्दील, पूजा के लिए तालाब से बालू लाने गई चार बच्चियों की डूबने से मौत, इलाके में मातम

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:36:40 PM

गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह से एक दुखद घटना सामने आई है. जहां तालाब में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार पांच बच्चियां करमा पूजा के लिए तालाब से बालू लाने गई थी. तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ. वहीं एक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है.

इलाके में मातम 

घटना गिरिडीह के पचंबा थाना इलाके के बुढ़वा आहर तालाब की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार सभी बच्चियां तालाब से पूजा के लिए बालू लाने गयी थी. उसी दौरान एक बच्ची तालाब के गहरे पानी में चली गई. इसके बाद वह डूबने लगी थी. उसे डूबता देख एक-एक कर वहां मौजूद सभी बच्चियां पानी में छलांग लगा दी. लेकिन चारों बच्चिया डूब गई. बच्चियों की डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बच्ची के शव को पानी से बाहर निकाला. इसी दौरान एक बच्ची को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार सभी बच्चियां गिरिडीह के हंडाडीह गांव की रहने वाली है. बता दें कि इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है. वहीं बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सदर अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि चार बच्चियों की ताबाल में डूबने से मौत हो गई है. वहीं एक बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है, डॉक्टरों के दिशा निर्देश में उसका इलाज किया जा रहा है.

 

 

Tags:The joy of the festival turned into mourningfour girls who went to bring sand from the puja pond died due to drowningmourning spread in the area.giridih newsgiridih breakingbreaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.