✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

श्रावण माह में कोडरमा से मधुपुर का सफर सवा दो घंटे में होगा तय, मेन लाइन की ट्रेनों को भी पकड़ सकेंगे यात्री

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:51:31 PM

कोडरमा(KODERMA): श्रावण महीना की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में भगवान भोलेनाथ के भक्त बाबा नगरी देवघर जाने के लिए काफी उत्सुक हैं. सभी बाबा भोलेनाथ के दर्शन करना चाहते हैं. कोडरमा जिले के भक्त भी बाबा के दर्शन करना चाहते हैं, मगर, उनके लिए एक बड़ी समस्या आवाजाही की थी. वहां के लोगों को बाबा धाम पहुंचने में काफी समय लगता था. ऐसे में भोलेनाथ के भक्तों के लिए अच्छी खबर है, सावन में कोडरमा से मधुपुर का सफर अब सवा दो घंटे में पूरा हो जाएगा और बाबा नगरी देवघर, मधुपुर से लगभग 45 मिनट में पहुंच सकेंगे. साथ ही रेल मार्ग से कोडरमा और गिरिडीह के यात्री मेन लाइन आसनसोल, जसीडीह होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते सफर कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें:

यात्रा संस्मरण : यहां के त्रिशूल में नहीं लगता ज़ंग, हजारों सालों से खुले में धूप-पानी में है खड़ा

रेलवे ने दिया ग्रीन सिग्नल

कोडरमा के यात्रियों के लिए दूसरा विकल्प वर्तमान में आसनसोल, धनबाद, कोडरमा, गया के रास्ते पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रैंड कोर्ड सेक्शन लाइफ लाइन भी उपलब्ध होगा. बताते चलें कि भारतीय रेलवे द्वारा रेल हावड़ा से आसनसोल, मधुपुर, कोवाड़ कोडरमा के रास्ते पटना तक एक ट्रेन चलाने का ग्रीन सिग्नल मिल चुका है. लेकिन, इसका परिचालन कब से होगा यह भविष्य के गर्भ में है. इधर, शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य चीफ इंजीनियर रवीश कुमार, धनबाद रेल मंडल के एडीआरएम आशीष कुमार झा, सीनियर डीइएन एलएल मीणा, यातायात निरीक्षक अरविंद कुमार सुमन, सहायक मंडल अभियंता संजय कुमार, वरीय अनुभाग अभियंता रेल पथ सौरभ कुमार एवं अन्य अधिकारी कोडरमा पहुंचे. यहां स्टेशन प्रबंधक एमके महाराज ने इनका स्वागत किया.

ट्रेनों का किया गया ट्रायल

इसके बाद में कोडरमा से नावाड़ीह 33 किमी का स्पीड ट्रायल किया गया. उक्त ट्रेन कोडरमा स्टेशन से सुबह 9:32 मिनट पर खुली और 10:03 मिनट पर पहुंची. इस खंड पर वर्तमान में कोडरमा से कोवाड तक चल रही ट्रेन 50 किमी की रफ्तार से चल रही है और कोडरमा से नावाडीह 53 मिनट में पहुंचती है. इसमें 20 मिनट का समय बचता है. 75 की रफ्तार से चलने के बाद सावन माह में मधुपुर तक सवा दो घंटे में सफर पूरा किया जा सकता है. इधर, भारतीय रेलवे आमदनी बढ़ाने के लिए माल गाड़ियों की गति सीमा बढ़ाने की तैयारी में जुटा है. डोमचांच और नवलशाही के बीच माल गोदाम बनाने की भी योजना है.

रिपोर्ट: अमित कुमार, झुमरी तिलैया(कोडरमा)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.