✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड हाईकोर्ट को मिलेगा नया मुखिया, कल शपथ लेंगे चीफ जस्टिस एम.एस. सोनक

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:29:08 PM

रांची (RANCHI) :  झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक 9 जनवरी को सुबह साढ़े नौ बजे शपथ लेंगे. राजभवन में होने वाले समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस सोनक का कार्यकाल 28 नवंबर 2026 तक रहेगा.

जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने साल 1988 में महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन कराया था. इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक बॉम्बे हाईकोर्ट की पणजी पीठ में प्रैक्टिस की. इस दौरान उन्होंने सिविल और संवैधानिक कानून, श्रम और सेवा कानून, पर्यावरण कानून, वाणिज्यिक व कर कानून, कंपनी कानून और जनहित याचिकाओं जैसे कई अहम क्षेत्रों में काम किया. अपने करियर के दौरान वे केंद्र सरकार के अतिरिक्त स्टैंडिंग काउंसल और राज्य सरकार के विशेष काउंसल भी रह चुके हैं. साल 2013 में जस्टिस सोनक को बॉम्बे हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. इसके बाद 2 मार्च 2016 को वे वहां के स्थायी न्यायाधीश बने. दिसंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की थी, जिसके बाद अब वे यह जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं.

शिक्षा और शुरुआती जीवन

  • जन्म: 28 नवंबर, 1964 को गोवा में
  • स्कूल: डॉन बॉस्को हाई स्कूल, पणजी, गोवा
  • कॉलेज: डेम्पो कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड साइंस से B.Sc. की डिग्री और एम.एस. कॉलेज ऑफ़ लॉ, पणजी से LLB की डिग्री हासिल की.
Tags:Jharkhand High CourtChief Justice M.S. SonakoathJustice Mahesh Sharadchandra SonakChief Justice of JharkhandSupreme Court collegiumjustice mahesh sharadchandra sonakjustice ms sonakmahesh sonakjharkhand highcourtJharkhand newsjharkhand newsthenewspostlatest newsbreaking newsindia news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.