✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो : अस्पताल और लैब की सेवाएं होंगी मजबूत, झारखंड सरकार ने 2.73 करोड़ रूपए की दी मंज़ूरी

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 3, 2026, 12:44:04 PM

बोकारो (BOKARO): झारखंड सरकार ने बोकारो जिले के अस्पतालो में और स्वास्थ्य केंद्रो में काम चलाने के लिए करीब 2.73 करोड़ रूपए की मंज़ूरी दी है. ये पैसा सरकार की अपनी योजना से दिया गया है ताकि इन सेवाओ में की रुकावट ना आये और तेजी से का चले. 

इस बजट का उपयोग जिले के अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों, स्वास्थ्य कार्यालयों, लैब और डायग्नोस्टिक सेंटरों में आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए किया जाएगा. हालांकि इस व्यवस्था में मेडिकल कॉलेजों को शामिल नहीं किया गया है. आउटसोर्सिंग के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के कर्मियों और जरूरी सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी.

भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विभाग ने स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं. संबंधित स्वास्थ्य संस्थान के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन करेंगे, जिसके बाद ही उनके मानदेय का भुगतान किया जाएगा.

बोकारो के सिविल सर्जन को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है, जो कोषागार से स्वीकृत राशि की निकासी करेंगे. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी पूर्व निर्धारित नियमों और निर्देशों का सख्ती से पालन अनिवार्य होगा.

यदि किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों के विपरीत खर्च पाया जाता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सिविल सर्जन की होगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. साथ ही हर महीने की 10 तारीख तक खर्च का पूरा विवरण विभाग को भेजना अनिवार्य किया गया है.

Tags:Bokaro newsBokaro hospitalBokaro updateJharkhand governmentJharkhand newsBokaro governmentBokaro doctor

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.