✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नियोजन की मांग को लेकर BCCL के खिलाफ फूटा जनता मजदूर संघ का गुस्सा, शुरू किया सत्याग्रह

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 2, 2026, 1:58:44 PM

धनबाद(DHANBAD):बीसीसीएल के मृत श्रमिकों के आश्रितों को नियोजन देने की मांग को लेकर जनता मजदूर संघ ने गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर सामूहिक उपवास सत्याग्रह और धरना शुरू किया.संघ के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल हुए और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

 जनता मजदूर संघ ने शुरू किया सत्याग्रह

संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि कोल इंडिया की बोर्ड बैठकों में श्रमिक हित में नीतियां तो बनाई जाती है, लेकिन वे सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाती है उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में यह नियम बनाया गया था कि मृत श्रमिकों के आश्रितों को 86 दिनों के भीतर नए एसओपी के तहत नियोजन दिया जाएगा, लेकिन 2026 तक एक भी मामले में इस नियम का पालन नहीं किया गया.

बीसीसीएल में लगभग 1400 से 1500 नियोजन के मामले लंबित

अभिषेक सिंह ने दावा किया कि वर्तमान में बीसीसीएल में लगभग 1400 से 1500 नियोजन के मामले लंबित है. यही नहीं उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नियोजन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और घूसखोरी चरम पर है जिसके कारण पात्र आश्रितों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नियोजन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर कोयला उत्पादन ठप करने जैसे कड़े कदम भी उठाए जाएंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी बीसीसीएल प्रबंधन की होगी.धरना स्थल पर मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाए और सरकार से हस्तक्षेप कर जल्द समाधान निकालने की मांग की.आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक आश्रितों को न्याय नहीं मिलता तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:Protest against BCCLBCCL newsProtest against BCCL dhanbadRandheer warna chowk dhanbadBCCL news todayTrending newsProtest of janta majdoor sangh dhanbadJanta majdoor sangh dhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.