✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

21 के बाद 28 अगस्त को भी होटल में हुई मारपीट की घटना , पढ़िए क्या कहती हैं संचालक 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:09:18 AM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद-गोविंदपुर रोड पर स्थित रेड रोज होटल, रेस्टोरेंट आरोप के मुताबिक अगल-बगल के लोगों के निशाने पर आ गया है.  21 अगस्त के बाद 28 अगस्त को भी होटल में तोड़फोड़  मारपीट की घटना हुई.  21 अगस्त को ग्रामीणों ने मारपीट की थी. हंगामा हुआ और गोविंदपुर पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ. इधर फिर 28 अगस्त को होटल परिसर के बाहर मारपीट की घटना हुई है. होटल के संचालक रूपम श्रीवास्तव के अनुसार  जब से होटल खोला गया है, तब से वहां उपद्रव किया जाता रहा है. तरह-तरह के लांछन  लगाए जाते हैं. इसकी सूचना उन्होंने गोविंदपुर पुलिस, एसएसपी को भी दी है. 

आरोप -पैसा मंगाते है मारपीट कराने वाले 

संचालक का आरोप है कि अगल- बगल के लोगो का चार -पांच गुट  है और वे तरह-तरह से उन्हें परेशान करते हैं. उनका कहना है कि इस होटल को OYO से टाइप किया गया है और पूरे नियम कायदे कानून के साथ नियमानुसार होटल चलाया जाता है.  होटल में किसी भी प्रकार की कोई  गड़बड़ी नहीं की जाती है.  उनका कहना है कि 28 अगस्त की शाम को पुलिस के आदेश पर होटल खोला गया.  होटल से  जब  बेटा और मेरे पति  वापस हो रहे थे तो कुछ लोग पत्थर से पति को मारने लगे, जिसे पति का सिर फट गया.  जिन का इलाज सेंट्रल हॉस्पिटल में  कराया गया.  इसके पहले 21 अगस्त को कुछ लोग होटल के भीतर घुस आए और मैनेजर से रंगदारी मांगने लगे.  मैनेजर ने जब इसका विरोध किया तो तोड़फोड़ की गई.  तोड़फोड़ में होटल को 4 से 5 लाख  का नुकसान हुआ है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.