✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के मैथन डैम में एडवेंचर बोटिंग पर बवाल, ग्रामीणों के विरोध के बाद उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:38:26 PM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के मैथन डैम स्थित गोगना छठ घाट के समीप डीवीसी प्रबंधन के सहयोग से शुरू की गई एडवेंचर बोटिंग परियोजना का मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया. उद्घाटन कार्यक्रम में झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदीप कुमार सोनू, निरसा विधायक अरूप चटर्जी और डीवीसी परियोजना प्रमुख सुमन कुमार सिंह को शामिल होना था, लेकिन भारी विरोध प्रदर्शन के कारण कार्यक्रम रद्द करना पड़ा.

ग्रामीणों ने किया जोरदार विरोध 

आज सुबह से ही गोगना बस्ती के सैकड़ों ग्रामीण काले झंडे लेकर जुलूस की शक्ल में डैम किनारे पहुंचे और डीवीसी प्रबंधन तथा स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.ग्रामीणों ने विधायक और परियोजना प्रमुख का पुतला दहन करते हुए चेतावनी दी कि “बाहरी ठेकेदारों को काम नहीं करने दिया जाएगा.

पढे क्या है ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि वे सभी विस्थापित परिवारों से हैं और डैम क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में उनकी प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित की जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि डीवीसी बाहरी एजेंसियों को ठेका देकर स्थानीय लोगों की अनदेखी कर रहा है.चार दिन पूर्व इसी मुद्दे पर विधायक अरूप चटर्जी और परियोजना प्रमुख सुमन कुमार सिंह की ग्रामीणों व स्थानीय नेताओं के साथ बैठक हुई थी, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक विस्थापितों की भागीदारी पर ठोस निर्णय नहीं होता, तब तक किसी भी नई परियोजना को शुरू नहीं होने देंगे.ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में और भी व्यापक आंदोलन किया जाएगा.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:maithon dammaithon dam tourmaithon dam tripmaithon dam videomaithon dam dhanbadmaithon dam asansolmaithon dam barragemaithon dam historymaithon dam ka videomaithon dam travel guidemaithon dam vlogmaithon dam 2022maithon dam boatmaithon dam parkmaithon dam 2023maithon dam todaymaithon dam statusmaithon dam picnicmaithon dam islandmaithon dam resortmaithon dam hotelsmaithon dam boatingmaithonmaithon dam 15 augustmaithon dam boat ghatmaithon dam 2023 vlogdhanbad newsbccl dhanbad newsdhanbad news todaydhanbad news hindidhanbad aag newsdhanbad news updatedhanbad live newsdhanbad news in hindidhanbad news updatesdhanbad today newsdhanbad crime newscrime news dhanbadviral news dhanbaddhanbad rally newsdhanbad viral newsdhanbad latest newsdhanbad police newsdhanbad news jharkhandbaliyapur dhanbad newsdhanbad news today livecrime news in dhanbaddhanbad news televisiondhanbad breaking newsdhanbad firing news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.