धनबाद(DHANBAD): धनबाद के वरीय कांग्रेस नेता सह झारखंड प्रदेश पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह पर कांग्रेस आलाकमान ने भरोसा जताते हुए उन्हें हिमाचल प्रदेश भेजा है. हिमाचल प्रदेश में उन्हें सोलन विधानसभा सीट के लिए ऑब्जर्बर नियुक्त किया है. यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला ने पत्र जारी कर की है. उन्होंने भरोसा जताया है कि अशोक कुमार सिंह के अनुभव का लाभ विधानसभा चुनाव में मिलेगा. अशोक सिंह फिलहाल हिमाचल पहुंच गए है. और कमान भी संभाल ली है.
प्रखर एवं दमदार नेता माने जाते हैं अशोक कुमार सिंह
आपको बता दें कि अशोक कुमार सिंह कांग्रेस के प्रखर एवं दमदार नेता माने जाते हैं. उनकी राजनीति पृष्ठभूमि भी रही है. धनबाद में लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं और कई मौकों पर अपनी सूझबूझ का परिचय भी दिया है. कोरोना काल में जब लोग एंबुलेंस -एंबुलेंस चिल्ला रहे थे तो उन्होंने निजी खर्चे पर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई और लोगों की सेवा की. मरीजों को बाहर तक खुद के खर्चे से भेजवाया. इतना ही नहीं, धनबाद में वह पानी एक्सप्रेस के नाम से भी चर्चित है. खुद के खर्चे पर जल संकट वाले इलाके में टैंकर से पानी उपलब्ध कराना उनकी आदत में शुमार है.
लीक से हटकर सोचना और करना उनकी आदतों में है शुमार
लीक से हटकर सोचना और समाज के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा देना ,उनकी फितरत है. वह जिला परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं, लेकिन इस बार वह खुद चुनाव नहीं लाडे. यूपी चुनाव में भी उन्हें कांग्रेस आलाकमान ने ऑब्जर्वर नियुक्त किया था, जहां अशोक सिंह के अनुभवो का पार्टी को लाभ मिला. संभवत उसी से उत्साहित आलाकमान ने इस बार उन्हें हिमाचल प्रदेश में जिम्मेवारी दी है.
