✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में तुष्टीकरण की नीति अपना रही हेमंत सरकार -  गिरिराज सिंह

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:43:33 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह एक दिन के दौरे पर शनिवार देर रात झारखंड पहुंचे. रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने हेंमत सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार तुष्टीकरण की नीति अपना रही है. यहां जो राजनीति हो रही है, वह हिंदुओं को दबाने की हो रही है. यह बिल्कुल गलत हो रहा है.

सरकार पर लगाएं गंभीर आरोप

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि हेंमत सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों पर आरोप बढ़ रही है. कानून अपना काम करेगा. सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में धर्मांतरण तेजी से हो रहा है. इसे कहीं ना कहीं परोक्ष रूप से संरक्षण भी मिल रहा है. आगे कहा कि मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र दुमका में हिंदू लड़की को जलाकर मारा गया, यह बताता है कि झारखंड में कानून का खौफ नहीं रह गया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में धर्मांतरण रोकने के लिए कड़े कानून की जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में मार्जिन हार हुई है. वे इसे हार नहीं मानते हैं. गिरिराज सिंह एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने झारखंड आए हुए हैं.

Tags:Giriraj Singhjharkhand bjpbhartiya janta party delhipoliticshemant soren jharkhand cmjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.