✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दिव्यांग दम्पति की लाचारी, स्कूटी, आवास, पेंशन आदि की मांग लेकर 30 किलोमीटर दूर से पहुंचे प्रखंड कार्यालय, देखिए Viral video

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:45:55 AM

बोकारो (BOKARO): बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखंड क्षेत्र के टिकाहारा पंचायत स्थित आदिवासियों के गांव हरलाडीह से एक दिव्यांग दम्पति की दर्द भरी व्यथा सामने आया है.  प्रखंड मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर हरलाडीह गांव में दिव्यांग सोमरा मांझी और उसकी दिव्यांग पत्नी शांति कुमारी अपने तीन बच्चों के साथ रहते हैं. आवास के नाम पर मिट्टी का मकान है. वहीं एक आवास, सोमरा मांझी के पिता के नाम से वर्षो पहले मिला हुआ इंदिरा आवास है, जो वर्तमान समय में काफी जीर्ण शीर्ण हो चुका है. सोमरा मांझी को सरकार के तरफ से दिव्यांग पेंशन मिलता है, लेकिन उसकी दिव्यांग पत्नी शांति कुमारी सरकारी पेंशन के लाभ से वंचित हैं. 

मुखिया ने नहीं दिया ध्यान-

शांति कुमारी ने पंचायत के मुखिया से आवास एवं पेंशन योजना का लाभ दिलाने की गुहार कई बार लगाई, परन्तु मुखिया ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया. जिसके कारण आज तक सरकारी लाभ पाने से वंचित हैं. 

अबुआ सरकार में मईया सम्मान योजना लागू हुआ तो शांति कुमारी को भी उम्मीद जगी कि अब उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा. लेकिन शांति कुमारी की उम्मीद आज तक पूरी नही हुई, क्योंकि इन्हें मईया सम्मान योजना के बारे में किसी ने ठीक से बताया ही नही.

स्कूटी, आवास और पेंशन की गुहार लिए दम्पति पहुंचे प्रखंड कार्यालय-

सोमरा मांझी और उसकी पत्नी शांति कुमारी बीते दिन किराये पर गाड़ी बुक करके किसी तरह प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी से स्कूटी, आवास एवं पेंशन योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगाते हैं.

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दिखाई दरियादिली

मामला संज्ञान में आते ही गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने दरियादिली दिखाते हुए सबसे पहले दिव्यांग दम्पति के लिए खाने की व्यवस्था करवाई, उसके बाद उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना,एवं उनकी समस्याओं को जल्द ही समाधान करने का उन्हें आश्वासन दिया. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री महतो ने बताया कि दिव्यांग महिला शांति कुमारी के आधारकार्ड और दिव्यांग प्रमाणपत्र पर नाम अलग अलग है, जिसे सुधार करवाने के लिए संबंधित कर्मी को निर्देश दे दिया गया है. वहीं उन्होंने बताया कि दम्पति को जल्द ही अम्बेडकर आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा. साथ ही स्कूटी लाभ के लिए आवेदन ले लिया गया है. जिसे ओएनजीसी या अन्य कम्पनियों के सीएसआर मद से स्कूटी दिलाने का प्रयास किया जायेगा.

रिपोर्ट: संजय कुमार/ गोमिया 

Tags:Jharkhand newsBokaro newsGomia newshelplessness of a disabled coupleदिव्यांग दम्पति की दर्द भरी व्यथादिव्यांग दम्पति पेंशन की लगा रहे गुहार

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.