✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में हैवानियत की हद: दुष्कर्म के आरोपी की नहीं हुई गिरफ्तारी तो गुस्साए लोगों ने देर रात घर में लगा दी आग

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 12:19:01 PM

धनबाद(DHANBAD): सेंट्रल हॉस्पिटल में काम करने वाले सफाई कर्मी अजीत पर बगल की रहने वाली दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है. यह घटना रविवार  रात की है. युवती मानसिक रूप से कमजोर बताई जाती है. रविवार की रात वह सोच के लिए घर से बाहर निकली थी. इसी दौरान आरोपी मुंह दबाकर उसे अपने आवास के कमरे में ले गया. फिर युवती के घर वालों ने जब खोजबीन शुरू की. तो वह नहीं मिली. परिजनों का आरोप है कि सुबह 5 बजे आरोपी ने युवती को चहारदीवारी से बाहर फेंक दिया. आरोप है कि युवती परिजनों को जख्मी हालत में मिली. इसके बाद सोमवार की शाम परिजन थाना पहुंचे और घटना की शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई. इस घटना के बाद लोग उबल पड़े. पहले स्थानीय लोगों ने शाम में आरोपी के घर तोड़फोड़ की. गिरफ्तारी नहीं होने पर रात 11 बजे    आरोपी के घर को फूंक डाला. आरोपी के बारे में यह भी चर्चा है कि वह दो शादी कर चुका है.वह फरार बताया जा रहा है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsrape accusedDhanbad policeThe accused's house was burnt down.Crime newsDhanbad crime

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.