✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रफ़्तार का कहर: धनबाद की आठ लेन सड़क पर ऐसे हुई बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:04:25 AM

धनबाद(DHANBAD):   धनबाद- कांको  आठ लेन सड़क पर हुई एक सड़क दुर्घटना ने दो परिवारों को संकट में डाल दिया है.  शुक्रवार की देर रात को यह  दुर्घटना हुई.  दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई ,उसके बाद दो की  घटनास्थल पर ही मौत हो गई.  जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.  लोगों ने जब दुर्घटना को देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी.  स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां दो की मौत होने की पुष्टि डॉक्टरो  ने की.  जो युवक गंभीर रूप से घायल है, उसका नाम कृष्णा चौहान बताया गया है.

 यह दुर्घटना तेतुलमारी  थाना क्षेत्र के धनबाद -कांको  आठ लेन सड़क पर हुई है. आखिर दो बाइक की टक्कर आमने-सामने कैसे हुई, यह लोगों को आश्चर्य में डाल दिया है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पर सवार युवक सड़क पर गिर पड़े,   आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और तीनों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच  पहुंचाया गया.  पतराकुल्ही चौहान बस्ती निवासी सौरभ बेलदार अपने मित्र कृष्णा चौहान के साथ पल्सर बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. 

 इसी दौरान बड़की बौआ मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार टीवीएस बाइक से  सीधी भिड़ंत हो गई.  दूसरी बाइक पर बड़वाटांड़ निवासी गोलू कुमार गोप उर्फ रवि गोप सवार थे. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सौरभ बेलदार और गोलू कुमार गोप को मृत घोषित कर दिया.  दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया गया है.   सौरभ का साथी कृष्णा चौहान गंभीर रूप से घायल है, जिसे परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस ने घर वालो को घटना की सूचना दी ,उसके बाद तो परिवार में कोहराम मच गया. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

 

Tags:DhanbadAccidentEight Lane SadakDeathaspataal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.