✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो: रात भर होती रही बारिश और भीगते रहे ग्रामीणों के घर में रखे अनाज

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:51:27 AM

बोकारो (BOKARO): गोमिया थानाक्षेत्र के साड़म में बुधवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से कई घरों में भारी नुकसान पहुंचा है. साड़म नहर रोड़ किनारे स्थित कई घरों में 6 फिट तक बारिश का पानी भर गया था. जिसकी वजह से घरों में रखे अनाज भीग गए. इसके अलावे फ्रिज,अलमीरा,टीवी,मोटरसाइकिल, टीन के बक्से,पलंग आदि पानी में डूब गए. इसके कारण लोगों को लाखों का नुकसान हुआ है. वहीं कुछ लोग सामानों को बचाने के चक्कर में घायल भी हो गए, जिसका स्थानीय स्तर पर इलाज भी कराया गया.

मुआवजे की मांग

इस संबंध में पीड़ित परिवारों ने स्थानीय प्रशासन से बारिश के कारण हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति और मुआवजे की मांग की है. उनका कहना है कि पूरी रात हुए बारिश का पानी घरों में घुस गया. जिसके कारण घर में रखे लगभग सभी सामान पानी मे डूब गए. उन्होंने कहा कि रात में हुई बारिश से हमसबो को लाखों का नुकसान हुआ है. कई जगह दीवार भी गिर गए हैं. स्थानीय प्रशासन से हम मांग करते हैं कि इस क्षति का हमे उचित मुआवजा दें.

बीडीओ ने लिया जायजा

मामला संज्ञान में आते ही गोमिया बीडीओ कपिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया. पीड़ित परिवार को तत्काल सूखा राशन उपलब्ध कराते हुए कहा कि सरकारी स्तर पर जो भी मुआवजे का प्रावधान है, उसे पीड़ित परिवार को दिलाने की अनुशंसा की जायेगी.

रिपोर्ट: संजय कुमार बोकारो, गोमिया

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.