✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कलयुगी मां की करतूत, मासूम की हत्या कर शव को डैम में फेंका, गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:45:47 PM

दुमका (DUMKA) :  वैसे तो कहा जाता है कि पुत्र कुपुत्र हो सकता है लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती. इसके बाबजूद दुमका जिला के रानीश्वर थाना क्षेत्र से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसके बाद अपवादस्वरूप माता को कुमाता कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी. एक कलियुगी मां ने ही अपने 5 साल के मासूम की हत्या कर शव को चाउलिया गांव के डैम में फेंक दिया. शुक्रवार को प्रखंड के बिलकांदी पंचायत के बंगाली चाउलिया गांव के डैम से पांच साल के बालक का शव बरामद हुआ था. रानीश्वर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद पिता को सौप दिया. बालक के पिता सुनील माल के बयान पर पुलिस उसकी पत्नी रेणुका माल को गिरफ्तार कर लिया. 

पांच साल के बेटे को तालाब में धकेल दी मां

जानकारी के अनुसार मृतक बालक का नाम अरुण माल है. बताया जा रहा है कि महिला ने बच्चे का हत्या कर डेम के समीप बच्चे का शव को कीचड़ में गाड़ दिया था एवं महिला समीप के तिलाबोनि गाँव चली गई. दरअसल गुरुवार को महिला का पति बैंक गया हुआ था. बैंक से जब घर वापस आया तो बालक का काफी खोजबीन किया पर पता नही चला. बालक अरूण माल को लेकर उसकी मां रेणुका माल गुरुवार को अपने पिता के घर बिलकांदी गयी थीं. देर शाम रेणुका अकेले वापस आ गयी. पुत्र को साथ नहीं देखकर पति सुनील माल ने पुत्र की जानकारी मांगी परन्तु रेणुका ने उत्तर नहीं दिया. शुक्रवार को महिला के पति द्वारा शख्ती से पूछने पर पूरा मामला बताया. थाना को घटना सूचना मिलने पर पुलिस पहुचकर बच्चे के शव को डैम से निकाला. थाना प्रभारी छोटन महातो ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था. पूछताछ में बालक की मां ने बेटे के हत्या की बात स्वीकार की है. हत्यारोपी मां के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. मामले में छानबीन जारी है. 

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:The handiworkof a Kalyugi motherthrew herown five year old soninto the pond.DUMKA NEWSdumka trending newsjharkhand trending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.