✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बारात निकलने से पहले दूल्हे की हत्या, शहनाई की जगह गूंजी चीख पुकार, जानिए पूरा मामला

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:34:01 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : एक घर जहां खुशियों का माहोल था. जहां कुछ ही पल में बारात निकलने वाली थी. परिवार के लोग काफी खुश थे. चारों तरफ खुशियों का माहौल था. मगर लोग इस बात से अनजान थे कि जहां वो डोली लाने के लिए तैयारी कर रहे थे वहां अब डोली के बजाए अर्थी उठने वाली थी. पल भर में खुशियां मातम में बदल गई. अचानक बारात निकलने से पहले दूल्हे की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई हस्ता खेलता परिवार पल भर में मुरझा गया. मामला बोकारो के चास मुससफ़ील थाना क्षेत्र के कुंभारी गांव का है.

जानिए क्या है पूरा मामला 

शादी के घर में शहनाई की जगह चीख पुकार और रोने की आवाज गूंजने लगी यह मामला गुरुवार के 8:00 बजे का है. बता दे कि परिवार वाले आंगन में खड़े होकर बारात जाने को लेकर तैयारी कर रहे थे इसी बीच गांव का ही एक राजू महत्व नाम का व्यक्ति वहां पहुंच गया. यह व्यक्ति वहां पहुंचकर दूल्हे से बकाया पैसे वापस लेने की बात करने लगा और उसे कहने लगा कि मेरे घर चलो मैं तुम्हारे बकाया पर से वापस कर दूंगा यह बात सुन दूल्हा उसके घर जाता है और वहां कुछ लोग पहले से ही घात लगाए हुए उसे घेरकर चाकू से हमला कर देते हैं.  देखते ही देखते दूल्हा लहूलुहान हो जाता है और उसकी मौत हो जाती है.

दूल्हा और उसके पिता पर हमला 

इस दौरान दूल्हा आकाश काफी चिल्लाता रहा बेटी की चीख पुकार सुनकर परिवार वाले पहुंचे जहां उसके पिता पर भी चाकू से हमला कर दिया गया हंगामा सुनकर गांव के लोग जब घटना स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दूल्हा लहू लोहा नीचे पड़ा है और उसके पिताजी जख्मी है.  लोगों की भीड़ देखते ही आरोपी मौके से तुरंत फरार हो गए. इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल के इलाज के लिए भेजा. जहां दूल्हे ने अस्पताल में ही दम तोड दिया. फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के तहत आरोपियों को ढूंढ रही है.

Tags:murderMURDERMURDER CASEBOKAROBOKARO NEWSJHARKHANDJHARKHAND UPDATETHE NEWS POST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.