धनबाद (DHANBAD): धनबाद पुलिस वासेपुर गैंग के नेटवर्क को खत्म करने में लगातार कार्रवाई कर रही है.भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के करीबी सहयोगी सैफी अब्बास नकवी उर्फ मेजर को एक बार फिर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है.पुलिस उससे गैंग के नेटवर्क और फंडिंग को लेकर गहन पूछताछ कर रही है.धनबाद थाना में एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी खुद पूछताछ में शामिल है.सैफी से गैंग की पूरी संरचना, आपराधिक गतिविधियों और बाहरी राज्यों में फैले नेटवर्क के बारे में सवाल-जवाब किए जा रहे है.
पश्चिम बंगाल से गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस उससे लगातार पूछताछ
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान कुछ नए नाम सामने आए है, जिनमे कथित सफेदपोश लोग और सोशल मीडिया से जुड़े कुछ व्यक्तियों के नाम शामिल बताए जा रहे है.आरोप है कि ये लोग गैंग के धमकी भरे वीडियो को वायरल कर दहशत फैलाने और गैंग को बढ़ावा देने में मदद करते थे.इससे पहले भी सैफी को दो बार तीन-तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा चुकी है, जिसमे पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली थी. पश्चिम बंगाल से गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है.
पढ़े मामले पर पुलिस ने क्या कहा
पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है और आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासे हो सकते है.अब देखना होगा कि इस पूछताछ के बाद वासेपुर गैंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई किस दिशा में आगे बढ़ती है और किन नए नामों पर शिकंजा कसता है.
रिपोर्ट-नीरज कुमार