☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर राज्यपाल सह कुलाधिपति ने क्यों जताई चिंता, क्या दिया निर्देश, जानिए

शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर राज्यपाल सह कुलाधिपति ने क्यों जताई चिंता, क्या दिया निर्देश, जानिए

रांची(RANCHI): झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति रमेश बैस ने विश्वविद्यालय में रिक्त पदों पर नियुक्ति करने और रोस्टर क्लीयरेंस की दिशा में तेजी से काम करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने के बाद से ही वे उच्च शिक्षा के विकास के लिए गंभीरता से प्रयासरत हैं. उन्होंने शिक्षण संस्थानों की स्थिति में सुधार लाने के लिए सभी को समर्पित भाव से कार्य करने के लिए कहा. 

बैठक में ये सभी शामिल

राज्यपाल ने उच्च शिक्षा के विकास के लिए कार्यप्रणाली में गति लाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि कार्य में शिथिलता शिक्षा जगत एवं राज्य के विकास में बाधक है. वे राज भवन में विश्वविद्यालयों की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा कर रहे थे. बैठक में झारखंड लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष मेरी नीलिमा केरकेट्टा, राज्यपाल के प्रधान सचिव  नितिन कुलकर्णी, सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग  राहुल कुमार पुरवार, निदेशक, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सूरज कुमार समेत विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे.

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड प्रौद्यगिकी विश्वविद्यालय का स्टैच्यूट निर्माण अभी तक नहीं हुआ है. उन्होंने झारखंड प्रौद्यगिकी विश्वविद्यालय के लिए कुलपति की नियुक्ति के संदर्भ में अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की. राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति के लिए 2018 का स्टैच्यूट बनाने व लागू करने की दिशा में तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने झारखंड खुला विश्वविद्यालय और जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के आधारभूत संरचना के विकास के लिए राशि सुलभ कराने पर भी चर्चा की और उसे शीघ्र सुलभ कराने का निर्देश दिया. राज्यपाल रमेश बैस ने उच्च शिक्षा विभाग को शिक्षक एवं शिक्षकेत्तरकर्मियों के वेतन निर्धारण के कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया. इसके लिए उन्होंने आवश्यकतानुसार कुछ कर्मियों को इस कार्य में लगाने की बात कही.

Published at:27 Sep 2022 08:24 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.