✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में 64 हजार से अधिक पेंशनधारियों को सरकार ने भेजा पैसा,जल्दी चेक कर ले बैंक खाता  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 9:07:58 AM

रांची(RANCHI): जिला में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत कुल 64,628 लाभुकों को उनके बैंक खातों में आधार आधारित प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से पेंशन राशि का भुगतान किया गया है.सभी लाभुकों को पेंशन राशि का भुगतान उनके आधार लिंक्ड बैंक खाते में सीधे किया गया है.

भुगतान विवरण इस प्रकार है :- 
1. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना
कुल लाभुक :- 52,653
भुगतान अवधि:- अप्रैल 2025 से मई 2025 तक
प्रति माह ₹1,000 की दर से भुगतान

2. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना
कुल लाभुक:- 11,623
भुगतान अवधि: अप्रैल 2025 से जून 2025 तक
प्रति माह ₹1,000 की दर से भुगतान

3. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना
कुल लाभुक:- 352
भुगतान अवधि:- अप्रैल 2025 से जून 2025 तक
प्रति माह ₹1,000 की दर से भुगतान

जिनका भुगतान लंबित, कराएं आधार सीडिंग की जांच

जिन लाभुकों को पेंशन राशि प्राप्त नहीं हो रही है, उनसे आग्रह किया गया है कि वे अपने बैंक खाते की आधार सीडिंग की स्थिति अवश्य जांच लें. इसके लिए वे अपने संबंधित प्रखंड, अंचल कार्यालय अथवा जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संपर्क कर सकते हैं.

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) अनिवार्य

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था/विधवा/दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहे सभी लाभुकों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाना अनिवार्य है. रांची जिला में अब तक कुल 65,142 लाभुकों में से 13,497 लाभुकों का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बन चुका है.रांची जिला प्रशासन द्वारा सभी पात्र पेंशनधारियों से आग्रह किया गया है कि वे शीघ्रता से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवा लें, ताकि पेंशन वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए और निरंतर लाभ सुनिश्चित किया जा सके.

कहां बनवाएं डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

ग्रामीण क्षेत्र: पंचायत सचिव के माध्यम से अथवा संबंधित प्रखण्ड कार्यालयों से.
शहरी क्षेत्र: अंचल कार्यालय या जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, रांची से.

Tags:The government has sent money to more than 64 thousand pensioners in Ranchicheck your bank account quicklyRANCHI NEWSOLD AGE PENSIONJHAKRHAND NEWSJHAKRHAND KA UPDATEJHAKRHAND KA NEWSOLD AGE PENSION STALLMENTRANCHI UPDATE BREAKINGTHE NEWS POST JHAKRHANDTNP NEWSJHAKRHANDHEMANT SOREN

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.