✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

GODDA: ममेरा भाई ही निकला 12 साल की बच्ची का ह'त्यारा, जानिये पुलिस ने क्या-क्या किये खुलासे

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:33:42 AM

गोड्डा(GODDA): पिछले बुधवार 13 जुलाई को गोड्डा जिले के मखनी गाँव में एक बारह वर्षीय बच्ची का शव गाँव के ही एक कुँए से बरामद हुआ था. शव के सर पर किसी धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले थे. बच्ची की माँ ने मुफ्फसिल थाना में दुष्कर्म की भी आशंका जताते हुए हत्या करने का मामला दर्ज करवाया गया था. एसपी के निर्देश पर SIT का गठन हुआ था.  जिसने गहन छान-बीन के बाद रहस्य से परदा उठाया है.

पुलिस को परिजनों पर ही हो रही थी शंका !

SIT की टीम ने जब मृतका बच्ची के घर वालों और परिजनों से ही जांच की शुरुआत की, तो शक की सुई उनकी तरफ ही बढ़ने लगी . मृतका की माँ के दिए गए आवेदन के अनुसार 12 जुलाई को दोपहर से स्कूल से लौटने के क्रम में ही बच्ची लापता हो गयी थी, पूरे गाँव और आस पास तलाशी के बाद भी बच्ची उस दिन नहीं मिली. फिर दोबार अगले दिन 13 जुलाई को परिजनों ने तलाश की तो सुबह 5 बजे कुँए से शव को बरामद किया गया. मगर पुलिस को इसकी सूचना सुबह साढ़े सात बजे दी गयी. बच्ची को कुँए से निकालने के बाद परिजनों ने उसके कपडे भी बदल दिए थे. परिवार की महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग पूछ ताछ में घटना का उद्भेदन कर लिया गया.

ममेरे भाई सलीम अंसारी पुलिसिया दबिश सह नही पाया ,कबूला हत्या की बात .
पुलिस की दबिश जब घर के पुरुषों पर शुरू हुई तो परत दर परत मामले का खुलासा होता चला गया. दरअसल मृतका की माँ समीरन खातून को मेरठ में रहने वाले पिता ने तलाक दे दिया था और तब से वो अपने भाई के साथ मायके में ही रह रही थी. बच्ची को मामा निजामुद्दीन अंसारी ने कानून गोद ले लिया था. गोद लिए जाने के बाद ममेरा भाई सलीम अंसारी मृतका का भाई हो गया. मगर सलीम के अनुसार उसे शक था कि मृतका का किसी युवक के संग प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था इसलिए उसने गुस्से में आकर उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर शव को कुँए में फेंक दिया था.  


हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े भी पुलिस ने किया बरामद 
मंगलवार को मुफ्फसिल थाना परिसर में प्रभारी पुलिस निरीक्षक बिनेष लाल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार सलीम अंसारी ने अपने बयान में हत्या करने की बात स्वीकार की है और दुष्कर्म की घटना को सिर्फ पुलिस को गुमराह करने को रची थी .सलीम की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाक़ू और खून से सने बच्ची के कपडे भी पुलिस ने बरामद क्र लिया है .सलीम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया .

रिपोर्ट: अजित सिंह, गोड्डा  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.