✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

किसी से बात कर रही युवती..! फोन काटते ही लगाई फांसी , जानिए आखिरकार क्या थी वजह

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 29, 2026, 1:50:25 PM

Medninagar: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुंदरिया गांव में एक 17 साल की युवती ने आत्महत्या कर लिया हैं. बताया जा रहा हैं की युवती पड़वा थाना क्षेत्र के मानआहार गांव की रहने वाली हैं. वह फुआ के घर मुंदरिया गांव गई हुई थी.जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम को करीब चार बजे उसका विवाद उसी के किसी परिचित युवक से फोन पर हुआ, फोन काटने के बाद ही वह काफी परेशान हो गई थी और कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

घटना होने के बाद ही परिजन बिना किसीको सूचना दिए शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव मानआहार ले जाने लगे. इसी दौरान किसी ने मामले की जानकारी लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय को दे दी. जिसके बाद उन्होंने पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार को पूरे मामले के बारे में बताया.

उन्हे मामले की जानकारी मिलते ही पड़वा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में में ले लिया और  पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया. इसके बाद ही पुलिस मामले की जांच में लग गए. आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा सके.

Tags:palamu newspalamu sucide casecrime newssuicidegirk sucide in paklamucrimepalamu updatejharkhand newsjharkand crime

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.