✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में खर्च की राशि अब तक नहीं मिली, मुखियाओं ने उपायुक्त से की भुगतान की मांग

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:20:21 PM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद प्रखंड के मुखियाओं ने मंगलवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2022, 2023 और 2024 में आयोजित ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में किए गए खर्च की राशि का भुगतान जल्द करने की मांग की है.

मुखियाओं ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के निर्देश पर पंचायत स्तर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में टेंट, सजावट, एलईडी डिस्प्ले, प्रचार-प्रसार और अन्य व्यवस्थाओं का खर्च उन्होंने अपने निजी स्तर पर वहन किया था, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके और आम जनता तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंच सके.

उनका कहना है कि सभी खर्चों के बिल और वाउचर समय पर प्रखंड कार्यालय में जमा कर दिए गए, फिर भी अब तक एक भी रुपया भुगतान नहीं हुआ है.

मुखिया मनोज कुमार ने कहा, “2022 में जब ‘सरकार आपके द्वार’ योजना शुरू हुई, तब से हम लोग अपने जेब से पैसा खर्च कर कार्यक्रम करा रहे हैं. हर साल आश्वासन दिया गया कि भुगतान जल्द होगा, लेकिन 2024 तक कुछ नहीं मिला. अब 2025 में फिर कार्यक्रम कराने का निर्देश आया है, जबकि हम पहले ही तीन बार खर्च कर चुके हैं. चौथी बार निजी खर्च से आयोजन करना संभव नहीं है.”

मुखियाओं ने उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और लंबित राशि के शीघ्र भुगतान की मांग की.

इस पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि मुखिया संघ के प्रतिनिधियों से बातचीत हुई है. उन्होंने तत्काल डीडीसी को निर्देश दिया है कि संबंधित फाइलों की जांच कर लंबित भुगतान की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए. उन्होंने कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था में मुखियाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए ‘सरकार आपके द्वार’ जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में किसी तरह की वित्तीय अड़चन नहीं आने दी जाएगी.

रिपोर्ट : नीरज कुमार

Tags:news updatejharkhandjharkhand newslatest newsdhanbad newsdhanbad big newsjharkhand sarkar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.