✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वीर सिंह की गिरफ्तारी से प्रिंस खान गैंग का टूटा आर्थिक तंत्र, हरेक को सात हजार महीने की लालच देकर खुलवाए थे 40 बैंक खाते

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:30:07 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर प्रिंस खान तक पहुंचने की लगातार कोशिश कर रही है. हर सूचना को बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है. वीर सिंह की गिरफ्तारी के रूप में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है और कई सूचनाये भी प्राप्त हुई है.

40 से अधिक खाते खुलवाए वीर सिंह ने

वीर सिंह गाजियाबाद का रहने वाला है. वह 40 से अधिक खातों को खुलवाया था. इन खातों का एटीएम वह खुद जाकर दुबई में प्रिंस खान को दिया था. जिनके नाम से खाते खोले गए थे, उन्हें भरोसा दिया गया था कि उन्हें हर महीना ₹7000 दिए जाएंगे. वीर सिंह को भी खाता खुलवाने के एवज में हर महीने ₹3000 देने की बात तय हुई थी. इन खातों के इंटरनेशनल एटीएम प्रिंस खान के पास दुबई में थे और वह दुबई में सैफी के साथ मिलकर पैसा निकाल रहा था .दुबई में प्रिंस और सैफी के साथ एक महिला भी है. वह महिला दुबई में रह रही है और प्रिंस गैंग के लिए काम करती है. वही डायरेक्ट करती है कि किस खाते में कितना पैसा ट्रांसफर करना है. फर्जी कंपनी बना कर भी पैसे का ट्रांसफर किया जा रहा है.

धनबाद के निजी बैंक कर्मचारी की गिरफ्तारी से पुलिस वीर सिंह तक पहुंची 

वीर सिंह ने पुलिस को बताया है कि 2022 में वह दुबई गया, फिर 2023 में दुबई गया. धनबाद के निजी बैंक कर्मचारी विशाल नंदी की गिरफ्तारी से पुलिस वीर सिंह तक पहुंची और प्रिंस खान गैंग के आर्थिक मैनेजमेंट तंत्र को जानने के बाद वीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया. सूत्र तो यह भी बताते हैं कि विशाल नंदी की गिरफ्तारी के बाद से पैसा खातों तक नहीं पहुंचता था ,तो वह पैसा लेने धनबाद आया था और पकड़ में आ गया.

प्रिंस खान के नेटवर्क से जुड़े लोगों पर पुलिस कस रही नकेल

इधर, एसएसपी संजीव कुमार ने मंगलवार को कहा कि धनबाद में रंगदारी के खिलाफ चलाए जा रहे संगठित गिरोह के खिलाफ पुलिस जी जान से जुटी हुई है. लगातार प्रिंस खान के नेटवर्क से जुड़े लोगों को जेल भेजा जा रहा है. पुलिस की कार्रवाई से अपराधी बेचैन और बौखलाहट में है .लोग सजग, सतर्क और सुरक्षित रहें. हर छोटी बड़ी सूचना पुलिस से साझा करें. सब का सहयोग मिला तो जल्द रंगदारी पर पूरी तरह से अंकुश लगाने में सफलता मिल सकती है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो

Tags:Jharkhand newsDhanbad news updatePrince khanGangster prince khanPrince Khan gang arrestedDhanbad policeCrime in Dhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.