✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विश्व जल दिवस पर अयोजित किया गया था सम्मान समारोह, फिर मंत्रीजी ने क्यों लगा दी पीएचई के कार्यपालक अभियंताओं को फटकार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 22, 2026, 3:26:45 PM

 गिरिडीह(GIRIDIH):विश्व जल दिवस को लेकर गिरिडीह नगर भवन में रविवार को कार्यशाला सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. जल संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने के मकसद से इस दौरान कार्यशाला का आयोजन हुआ,कार्यशाला में नगर विकास मंत्री सुद्वीप  कुमार सोनू, डीसी रामनिवास यादव, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, एसपी डॉक्टर विमल कुमार, डीडीसी स्मिता कुमारी, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, पीएचईदी के दोनों कार्यपालक अभियंता के साथ सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव भी शामिल हुए.

 मंत्रीजी ने क्यों लगा दी पीएचई के कार्यपालक अभियंताओं को फटकार

इस दौरान मंत्री सुद्वीप  कुमार सोनू ने पीएचई के दोनों कार्यपालक अभियंता को फटकार लगाते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में शुद्ध  पेयजल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जलसहियाओ पर है और अक्सर विभाग उन्हें भूल जाता है. बताया की जलसाहिया समाज में रहने वाले लोगो के प्रति अपनी अलग भूमिका अदा करती हैं और वह  घर की दहलीज क्रॉस कर अपने जिम्मेदारी को निभा रही है इसलिए विभाग को समय समय पऱ उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए.

दोनों एजेंसी को  अपने ड्यूटी को सही से  निभाने का आश्वासन

 मंत्री सुद्वीप कुमार सोनू ने  दोनों एजेंसी को  अपने ड्यूटी को सही से  निभाने पऱ बल दिया वही मंत्री ने जलसहिया को भी उनके फर्ज याद कराए.इधर कार्यशाला को बगोदर विधायक नागेंद्र महतो के साथ डीसी रामनिवास यादव ने भी संबोधित किया जबकि कार्यशाला में दोनों एजेंसियों ने जलसहियाओ को सम्मानित भी किया.

रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक

Tags:giridih newsgiridih news todaygiridih local newsgiridih ka taja newsgiridih latest newsworld water day 2026world water day 2026 thememinister sudivya kumar sonujharkhandgiridih

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.