☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दो बच्चों के पिता ने पहले नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया, फिर किया ऐसा काम कि पहुंच गया जेल, जानिए पूरा मामला

दो बच्चों के पिता ने पहले नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया, फिर किया ऐसा काम कि पहुंच गया जेल, जानिए पूरा मामला

TNP DESK: दो बच्चों के पिता ने पहले नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसाया. फिर उसके साथ गलत काम किया. अब मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि यह मामला गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र का है. यहां के रहनेवाले दो बच्चों के पिता कसरथ लोहरा को पुलिस ने आरोपी बनाते हुए गुरुवार की सुबह जेल भेज दिया है. पीड़िता की बहन की ओर से पालकोट थाने में केस दर्ज कराया गया है. इसमें कहा गया है कि उसके पिता की मौत हो जाने के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली और उसने अपनी दो बेटियों को भी छोड़ दिया. किशोरी अपने दादा के साथ दिल्ली में रहकर काम करती थी.

आरोपी कसरथ लोहरा ने किसी तरह से उसका फोन नंबर लिया और अपनी प्रेमजाल में फंसा कर उसे दिल्ली से गुमला बुला लिया. इसके बाद लगातार उसके साथ गलत करने लगा. जब युवती ने शादी की याद दिलायी तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा. परेशान होकर पीड़िता ने सारी बात अपनी बहन को बतायी. इसके बाद बहन उसे लेकर थाने पहुंची और मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी कसरथ लोहरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

रिपोर्ट: ओम प्रकाश 

Published at:23 Jan 2025 03:16 PM (IST)
Tags:Jharkhand newsGumla newsCrime newsGumla policeMan trapped the minor in a love trapCrime news gumlaLove trap in gumla
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.