✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर : गेंदा फूल की खेती से पोटका के किसान माला-माल !

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:10:10 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के पोटका प्रखंड के बिहड़ इलाके के गांवों में गेंदा फूल की खेती होती है. किसान फूल से लाखों रुपए कमा रहे हैं.  किसानों के साथ-साथ गांव की महिलाएं भी गेंदा फूल की खेती कर रोदगार पा रही है. यहां के किसान गेंदा फूल की उपज करते हैं  और उसे जिला के आसपास के क्षेत्रों के बाजार में बेचक अच्छी कमाई करते है. जिससे इनका और उनके परिवार का भरण पोषण अच्छी तरह से हो रहा है.

फूल की खेती करना है आसान - किसान

गेंदा फूल की खेती करने वाले किसान संतोष महतो की माने तो अनाज की खेती से ज्यादा आसान फूल की खेती करना होता है.  फूलों की खेती आसानी से हो जाती है और इसमें आमदनी भी अधिक होती है.  जमशेदपुर में फूलों की काफी डिमांड रहती है. जिससे गेंदा फूल की खेती करने वाले किसानों को भी इसका लाभ मिलता है. इन दिनों पोटका प्रखंड के लोवाडीह गांव में महिलाएं समूह बनाकर गेंदा फूल की खेती कर रही है. और अपने परिवार का भरण पोषण आसानी से कर रही है. इसी प्रकार हर किसान एक लक्ष्य लेकर के काम करेगा तो उसे अच्छी कमाई जरूर होगी और वह अपने परिवार का भरण पोषण भी आसानी से कर सकेगा.

रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा, जमशेदपुर 

Tags:farmers of Potkafarming of marigold flowerjamshedpur marigold farminggood income from flower farmingjamshedpur newsjamshedpur updatethe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.