✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आठ एकड़ जमीन ने खत्म कर दिया परिवार!पहले पत्नी की हत्या बाद में मधू राय को उतारा मौत के घाट,पुलिस ने किया खुलासा   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:00:07 AM

रांची(RANCHI):   राजधानी में हर दिन जमीन विवाद में खून की होली खेली जाती है. ऐसा लगता है जमीन खून पीना शुरू कर चुकी है. हर दूसरे दिन जमीन के विवाद में हत्या हो जाती है. अब मधू राय हत्याकांड का खुलासा हुआ तो इसमें भी 8 एकड़ जमीन का मामला सामने आया है. हत्या के पीछे कोई और नहीं बल्कि अपने ही निकले है. पुलिस ने शूटर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अब इसके मास्टरमाइन्ड की तलाश में जुटी है. पूरे मामले का खुलासा रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर की.

SSP ने बताया कि 15 दिसंबर को बेरहमी से हत्या की गई थी. हत्याकांड के बाद SITबना कर जांच शुरू की गई. जिसमें अनुसंधान में जानकारी मिली की पूरा मामला जमीन से जुड़ा हुआ है. नामकुम इलाके में 8 एकड़ जमीन पर मधू राय का कब्जा था. लेकिन उमेश राय इस जमीन को अपनी बता रहे थे. की मधू ने अपने हिस्से की जमीन को बेच दिया था इसके बाद उनकी जमीन पर कब्जा कर रखा. इसे लेकर विवाद शुरू से था पहले 2008 में मधू को मारने की कोशिश की गई. जिसमें गोली मधू राय के पत्नी को लग गई थी. जिससे उनकी मौत हो गई.

बाद में फिर 2016 में हत्या की साजिश रच कर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई गई लेकिन उस समय भी वह बच गए. आखिर में 15 दिसंबर 2024 को हत्या की वारदात को अंजाम देने में सफल हो गए. बेरहमी में मधू की गोली मार कर हत्या कर दी गई. जब सुबह करीब 9 बजे मधू अपने घर से निकल कर रामपुर की ओर जा रहे थे तभी हमला किया गया. करीब छह गोली मारी गई थी. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

अब इस पूरे खेल में शामिल मनवेल खालको,अशोक सिंह,राज किशोर राय और दीपक कुमार राय को गिरफ्तार किया है. हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और बाइक भी जब्त किए गए है. इस पूरे कांड को सुलझाने में ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल का बड़ा योजदान रहा. साथ ही मुख्यालय 1 डीएसपी अमर कुमार पांडे समेत कई थेनदार ने पूरे हत्याकांड का खुलासा किया है.                   

 

Tags:ranchi crime newsranchi crimeranchi newscrime newsjharkhand crime newsranchi crime caseranchi policeranchicrime in ranchijharkhand crimecyber crime in ranchiranchi latest newscrime patrolhindi crime serialscrime patrol satarkcrime patrol dial 100crimeranchi crime newsjharkhand newscrime in indiaranchi news in hindiranchi crime storycrime case clipsranchi crime patrolcrime news ranchicrime patrol clip

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.