✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची की लड़कियों पर रेड लाइट एरिया के दलालों की नजर! पुलिस ने एक नाबालिग को उत्तर प्रदेश से किया रेस्कयू

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:32:58 PM

रांची (RANCHI) : रांची के सुखदेव नगर इलाके से गायब एक नाबालिग लड़की को उत्तर प्रदेश के रेड लाइट एरिया से बरामद किया गया है. नाबालिग लड़की को उसी के ही पड़ोसी के द्वारा एक महिला दलाल के पास भेज दिया गया था. यूपी पुलिस के साथ की गई रेड में महिला दलाल के पास फंसी हुई कई लड़कियों को भी छुड़ाया गया है.

पड़ोसी ने हीं बेचा था

13 अगस्त को रांची के सुखदेव नगर थाने में नाबालिग के परिजनों ने अपनी बेटी के गायब होने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. दर्ज प्राथमिकी में नाबालिग को गायब करने का आरोप ज्वाला प्रसाद नाम के व्यक्ति पर लगाया गया था. ज्वाला प्रसाद नाबालिग के पड़ोस में ही रहा करता था. सुखदेव नगर पुलिस से मामले की तफिश में जुटी तो उन्हें यह जानकारी मिली कि नाबालिग को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर स्थित कासिया बाजार में एक महिला दलाल के पास बेच डाला गया है.

रेड हुई तो नबालिग के साथ अन्य लड़किया भी हुई मुक्त

सुखदेव नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सुखदेव नगर थाने की एक टीम जब यूपी के कासिया बाजार पहुंची और उन्होंने स्थानीय पुलिस को पूरी मामले की जानकारी दी. जिस महिला के बारे में यूपी पुलिस को जानकारी दी गई थी उसे लेकर यूपी पुलिस के पास भी कुछ जानकारियां थी जिसमें यह जानकारी मिली थी कि वह जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त है और बाहर से लड़कियों को मंगा कर अपने पास रखती है , और उन्हें जिस्म कारोबार के  दलदल में धकेल देती है .पुख्ता जानकारी मिलने के बाद यूपी पुलिस के साथ रांची पुलिस ने महिला के ठिकाने पर रेड किया जहां से न सिर्फ रांची की नाबालिग को बरामद किया गया बल्कि वहां कुछ अन्य लड़कियां भी जो विभिन्न शहरों से आई हुई थी उन्हें भी मुक्त करवा लिया गया. फिलहाल महिला दलाल यूपी पुलिस के हिरासत में है.

रांची से गिरफ्तार हुआ आरोपी

नाबालिग को मुक्त करवाने के बाद रांची पुलिस को यह जानकारी मिली कि आरोपी ज्वाला प्रसाद रांची में ही कहीं छुपा हुआ है. जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी ज्वाला प्रसाद नाबालिग के पड़ोस में ही रहता था. वह उसे बहला भला फुसलाकर अपने साथ ले गया था. और वहां महिला दलाल के पास छोड़कर वापस वाशी आ गया था.

जांच जारी है

सुखदेव नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार नाबालिग को गलत हाथों में जाने से पहले ही सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

 

रिपोर्ट. समीर हुसैन

Tags:The eyes of the brokers of the red light area on the girls of RanchPolice rescued a minor from Uttar PradeshRED LIGHT AREAutter pradesh red light area

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.