✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बेरहमी की इंतहा ! युवक की आंख निकाल ली गई और गला रेत दिया गया, जानिए कहां कि है खबर  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:05:35 PM

टीएनपी डेस्क (Tnp desk):- साइबर ठगी के लिए मशहूर जामताड़ा में एक बेहद ही वीभत्स वारदात की खबर सामने आई है. एक युवक को इतनी बेरहमी से हत्या कर दी गई कि इंसानियत को भी शर्म आ जाए. उस युवक की आंखे निकाल ली गई थी और गला रेतकर उसके शव को खेत में फेंक दिया गया. लाश किसकी है अभी तक इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी. निर्मम हत्या की ये वारदात जामताड़ा के फतेहपुर की है.  

निर्मम तरीेके से हत्या 

दरअसल, फतेहपुर थाना क्षेत्र के आसनबेड़िया पंचायत के पथराबाद गांव में शानिवर की सुबह ही पुलिस को अज्ञात शव की सूचना मिली थी. तुरंत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने बयान दिया कि युवक का गला कटा हुआ है और आंखे भी निकाल ली गई है.

हत्या की नहीं सुलझी गुत्थी 

हत्या किस वजह से की गई और अंदर की क्या रंजिश रही होगी. इस पर कोई भी खुलासा नहीं हुआ है. इस खौफनाक मर्डर के बाद तो पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है. तरह-तरह की बाते लोग कर रहे हैं. हलांकि, हत्यारे को पकड़ने के लिए लोगों ने दबाव भी पुलिस को बनाया है. पुलिस इस मामले में छानबीन तेजी से कर रही है.

Tags:extent of crueltyjamtara criminals slit the throatjamtara dead body foundjamtara fatehpur crime newsjamtara crime newsjamtara news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.