✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल में बारिश पर भारी पड़ रहा श्रद्धालुओं का उत्साह, आज होगी माता के आठवें स्वरूप की पूजा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:50:11 AM

धनबाद(DHANBAD): कोयलांचल में पूजा की पूरी तैयारी के बीच बारिश माता के नयनाभिराम  दर्शन में खलल डालने की पूरी कोशिश कर रही है. हालांकि, भक्तों का उत्साह बारिश पर भारी पड़ रहा है .रविवार को दोपहर में बारिश के बाद शाम में भी बूंदाबांदी शुरू हो गई थी. हालांकि भक्तों के उत्साह कोई कमी नहीं दिखी. श्रद्धालु बारिश से बचते बचाते अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और मित्रों के साथ पूजा पंडाल पहुंच रहे थे. बारिश की बूंदों ने परेशानी जरूर पैदा की लेकिन इसका बहुत खास असर देखने को नहीं मिला. आज सोमवार को नवरात्र का आठवां दिन है. आठवें दिन मां के महागौरी स्वरूप की पूजा होगी. माता के आठवें रूप का स्वभाव शांत है. मान्यता है कि महागौरी की आराधना से दांपत्य जीवन, व्यापार, धन और सुख समृद्धि बढ़ती है. महा अष्टमी को उपवास भी करते हैं.आपको बता दें कि पूजा में इस बार कोयलांचल में विशेष तैयारी की गई है. आयोजक पंडालों के डेकोरेशन और लाइटिंग की भरपूर व्यवस्था की गई है. लगभग सभी बड़े पंडाल किसी न किसी थीम पर बने हैं और बंगाल के कारीगरों ने अपनी हुनर दिखाई है. कारीगर पिछले 2 महीने से ही धनबाद में रुके हुए हैं और यही रह कर पंडाल की तैयारी कर रहे हैं. लाइटनिंग के लिए भी बंगाल से कारीगर बुलाए गए हैं. इधर, प्रशासन भी सचेत और चौकस है. धनबाद जिले के 55 थाने और ओपी में सुरक्षा के साथ-साथ यातायात की अलग ढंग से व्यवस्था की गई है. प्रशासन को पहले से ही अंदेशा था कि 2 सालों के बाद पूजा में कोई पाबंदी नहीं रहने से इस बार भीड़ बढ़ेगी और उसी को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.