✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से आदिवासी समाज को मिलेगी प्रेरणा: रघुवर दास

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:53:02 PM

रांची(RANCHI): रांची के नामकुम रिंग रोड स्थित न्यू भुसूर गांव में केंद्रीय सरना समिति, छोटानागपुर सरना समिति, झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति, वीर बिरसा नगर, नवयुवक क्लब संघ सरना समिति ने आदिवासी बच्चियों के लिए प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी पहुंचे.

रघुवर दास ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद देश के सर्वोच्च पद पर जनजातीय समाज का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज को जो सम्मान दिया है,पूरा झारखंड उनके प्रति आभारी है. द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने के बाद झारखंड को भी फायदा होगा. आदिवासी समाज हर युग में अपने आप में अलग रहा है. उन्होंने कहा कि आदिवासी की बात सभी राजनीतिक दलों के लोग करते है लेकिन इनकी सुध कोई नहीं लेता है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आदिवादियों के हक की कई योजनाएं चला रही हैं. जिससे उन्हे सीधे फायदा मिल रहा है.  रघुवर दास ने लोगों से आजादी का अमृत महोत्सव में भी सभी लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि यह आजादी की लड़ाई लड़नेवाले लाखों वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.    

    

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.