✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रिवाल्वर राजा ! सनकी युवक ने रिवाल्वर के नोख पर दी लड़की को धमकी, "साथ चलो नहीं तो मारी जाओगी" 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:50:25 AM

लोहरदगा (LOHARDAGA):  झारखंड की बेटियां क्या सुरक्षित हैं? यह सवाल दुमका के बाद मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के जिला में भी उठने लगा है.क्योंकि शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके मैना बगीचा के एक ज्वैलरी शॉप में एक मुस्लिम युवक ने आदिवासी युवती पर रिवाल्वर तान दी और साथ नहीं चलने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी. हालांकि युवक ने रिवाल्वर चॉक करने का भी प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली. यह सारा वाकया ज्वैलरी शॉप के सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया. 

गलत नियत से मौके पर पहुंचा था युवक 

युवती काफी डरी और सहमी हुई है. आरोपी ने लड़की को धमकी दी और मौके से फरार हो गया. युवक सदर थाना क्षेत्र के कुरैशी मुहल्ला निवासी बताया जा रहा है. वहीं युवती सदर थाना क्षेत्र के जुरिया आदिवासी मुहल्ला निवासी बताई जा रही है. युवक ने जिस साहस के साथ हथियार लहराने और रिवाल्वर निकाल कर चॉक करने का प्रयास किया, इससे साफ जाहिर होता है कि युवक मौके पर गलत नियत से पहुंचा था. मामला गंभीर है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.