सिमडेगा (SIMDEGA): सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह वॉल पेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर तालाब में गिर पड़ा. गनीमत रही कि जिस समय ट्रक पलटा, उस समय तालाब में कोई मौजूद नहीं था. यह ट्रक कोलेबिरा रांची मुख्य पथ से रांची की ओर आ रहा था. तभी अचानक ट्रक चालक को झपकी आ गई और ट्रक अनियंत्रित हो कर तालाब में जा गिरा. हादसे में ट्रक चालक की जान बाल-बाल बच गई. इधर मामले की सूचना कोलेबिरा पुलिस को मिलने पर कोलेबिरा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई.
यह भी पढ़ें:
अमित सिंह ह'त्याकांड: पुलिस ने मुख्य आरोपी अनूप बंगाली को किया गिरफ्तार
.jpeg)
झारखंड और भारत में क्या है सड़क हादसों के आंकड़ा
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में सड़क हादसों में मारे गए 10 लोगों में से कम से कम एक भारत से होता है. भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले साल रोड एक्सिडेंट्स इन इंडिया-2020 नामक एक रिपोर्ट जारी की थी. जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2020 में कुल 1,20,806 दुर्घटनाओं में से 43,412 राष्ट्रीय राजमार्गों पर, 30,171 राज्य राजमार्गों पर और 47,223 अन्य सड़कों पर हुईं. वर्ष 2020 के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सड़क हादसे में 1,31,714 लोगों की जान गई और 3,48,279 लोग घायल हुए. हर एक सौ सड़क हादसे में 36 लोगों की जान गई जो कि साल 2019 के 33 के मुकाबले कहीं अधिक है. इधर, झारखंड में वर्ष 2017 में 40 मौतें हुई थी. जबकि वर्ष 2018 में 72, वर्ष 2019 में 93, वर्ष 2020 में 119 और वर्ष 2021 में 132 मौतें सड़क हादसे में हुई हैं.
रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा
