✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पूरे झारखंड में फैला है DMFT फंड घोटाला, बोकारो के बाद धनबाद और कोडरमा के मामले भी हुए उजागर: बाबूलाल मरांडी

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:38:36 AM

रांची (RANCHI) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष ने राज्य में उजागर हो रहे डीएमएफटी फंड घोटाले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. मरांडी ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था, डीएमएफटी घोटाले में बोकारो सिर्फ़ एक झांकी है, असल में यह भ्रष्टाचार पूरे झारखंड में फैला हुआ है. अब कोडरमा और धनबाद से भी घोटालों के नए तथ्य सामने आ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि आम तौर पर आईएएस अधिकारी एक जिले से दूसरे जिले में अनुभव लेकर जाते हैं, लेकिन हेमंत सरकार में अधिकारी अपने साथ अपने पुराने दलालों और ठेकेदार साझेदारों को भी ले जाते हैं.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मिली जानकारी के अनुसार, कोडरमा में डीसी रहते हुए आदित्य रंजन ने डीएमएफटी फंड से “स्किल डेवलपमेंट” के नाम पर MEPSC और तितली फाउंडेशन के साथ मिलकर जमकर लूट मचाई. अब जब वे धनबाद के डीसी बने हैं, तो वही खेल दोबारा शुरू हो गया है. MEPSC और तितली फाउंडेशन के साथ सांठगांठ कर डीएमएफटी फंड को फिर से लूटा जा रहा है. इस लूट की स्क्रिप्ट इतनी चालाकी से लिखी गई है कि टेंडर की शर्तों (terms & conditions) में बदलाव कर मनचाही कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है.

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि कोडरमा में वर्ष 2022–24 के दौरान डीएमएफटी फंड के उपयोग की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए. साथ ही, आदित्य रंजन और प्रांजल मोदी के बीच के रिश्तों की भी पड़ताल की जाए. धनबाद में डीएमएफटी फंड से जुड़े सभी चल रहे टेंडर प्रक्रियाओं को तत्काल रोककर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए.

Tags:The DMFT fund scamDMFT fund scam in jharkhanddmft fund scam jharkhandjharkhand fund scamdmft scam jharkhanddmft fund scambokaro dmft fund scamdmft fund scamebokaro dmft fund scamedmft jharkhandjharkhand scam newsjharkhand scam 2025dmft misuse jharkhandjharkhand dmft news500 crore scam jharkhandmining fund scammineral fund scamdmft fundsdmft funddmft fund misusebabulal marandi on dmft scamdmft fund lootdmft scamdmft fund frauddmft fund issuebjp on dmft scamdmft fund kya hota haibokaro dmft scamdmft scam bokaroThe DMFT fund scam is widespread across Jharkhandcases in Dhanbad and KodermaBabulal Marandi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.