✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD में भाजपा के सभी कार्यक्रमों में शामिल नहीं दिखी जिला समिति ,जानिए आज भाजपा खेमे में क्या कुछ हुआ

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:28:49 AM

धनबाद(DHANBAD): गुरुवार को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया. इस स्थापना दिवस को लेकर भाजपा के छोटे से बड़े नेता और कार्यकर्ता उत्साहित दिखे.  कई कार्यक्रम भी किए गए.   जिला के संगठन की कोशिश रही कि सभी मोर्चों को सक्रिय किया जाए.  ऐसा हुआ भी, 2024 में लोकसभा का और झारखंड विधानसभा का चुनाव जो होना है.  जिला कार्यालय में जो कार्यक्रम हुए, उसमें तो सभी दिखे लेकिन उसके बाद भाजपा विधायक राज्य सिन्हा के नेतृत्व में नगर भ्रमण का कार्यक्रम शुरू किया गया.  यह कार्यक्रम विधायक आवास से शुरू होकर शहर के प्रमुख इलाकों का भ्रमण करते हुए रणधीर वर्मा चौक पंहुचा.  इस नगर भ्रमण का उद्देश्य था, धनबाद की जनता के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करना कि उन्हें के सहयोग और प्यार, दुलार से पार्टी आज इस ऊंचाई पर पहुंची है.   धनबाद में चार  विधानसभा पर भाजपा का कब्जा है. 

लोकसभा में तीसरी बार पशुपतिनाथ सिंह भाजपा के सांसद हैं
 
लोकसभा में तीसरी बार पशुपतिनाथ सिंह भाजपा के सांसद हैं, लेकिन लोगों को जो बात खटकी वह यह कि   विधायक के नगर भ्रमण कार्यक्रम में भाजपा जिला कमेटी नदारद थी.  लगभग 10 मिनट तक नगर भ्रमण के कार्यक्रम का जायजा लेने के बाद जितने लोगों को पहचान जा सका, उनमें जिला समिति से सिर्फ दो लोग ही दिखे.  एक थे संजय झा और दूसरे थे श्रवन राय, इसके अलावा जिला अध्यक्ष नहीं दिखे और वरीय पदाधिकारी भी नहीं नजर आये.  इस संबंध में जब एक वरीय भाजपा नेता से पूछा गया कि वह क्यों नहीं शामिल हुए तो बताएं कि यह पार्टी लाइन से अलग हटकर कार्यक्रम था, इसलिए वह शामिल नहीं हुए. मतलब  धनबाद में पार्टी कार्यक्रम में आज कहीं ना कहीं एकजुटता  की कमी दिखी, वैसे भी धनबाद संसदीय क्षेत्र को लेकर  एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति है. आगे राजनीति के और भी कई दिलचस्प रंग दिख सकते है ,इससे इंकार नहीं किया जा सकता है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:dhanbadbjppartygutbajinagarbraman

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.