✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

थाने से महज आधा किलोमीटर थी दूरी, युवक की चाकू घोंपकर कर डाली हत्या...जानिए फिर आगे क्या हुआ ?

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:48:18 PM

Gumla:- झारखंड में लगातार अपराध होता ही जा रहा है, प्रदेश में कही न कही लगातार हत्याएं हो ही रही है . कानून-व्यवस्था पर लगातार सवाल उठाये जा रहे हैं. लेकिन, पुलिस अपना काम सही तरीके से नहीं कर पा रही है. जो जिम्मेदारी खाकी वर्दी को निभानी चाहिए थी. वह नहीं दिख पाता है.  गुमला जिले में भी एक सनसनीखेज वारदात हुई .

चाकू घोंप कर हत्या

सदर थाने से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर एक युवक की चाकू घोंप कर मार डाला गया. बताया जा रहा है कि मृतक अयूब शेख कुम्हारटोली में किराए के मकान में रहता था औऱ मजदूरी कर अपना पेट भरता था. अज्ञान अपराधियों ने उसके चाकू गोंदकर हत्या कर दी. मृतक अयूब शेख बेड़ो थाना क्षेत्र के कादोजोरा गांव निवासी हैदर शेख का बेटा था

हत्या से सनसनी

दैनिक मजदूरी करके अपनी जिंदगी बसर करने वाले अयूब का शव घर के बाहर पड़ा था. लोगों ने पुलिस को सूचना देकर इसकी जानकारी दी. जिसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से अयूब की  हत्या बताई गई है. मृतक के पिता हैदर शेख के बयान पर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया. पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है

गुमला में आए दिनों कुछ न कुछ घटनाएं हो ही जा रही है. इसके चलते आम लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं. पुलिस-प्रशासन सुरक्षा इंतजाम कड़े करने की गुजारिश की जा रही है.  

Tags:gumla murdergumla stabbed to deathgumla yuvak hatyagumla hatya newsgumla crime newsgumla policemurder of young man gumla

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.