✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह के पचंबा में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

BY - Priyanka Kumari CE

Published at: 08 Mar 2026 10:30 AM (IST)

गिरिडीह के पचंबा में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब कजरो–पिंडाटांड़ मुख्य मार्ग स्थित एक पेड़ के पास युवक का शव बरामद किया गया.बताया गजा रहा है कि पचम्बा थाना क्षेत्र के पिंडाटांड़ से कुछ दूर आगे सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे एक शव पड़ा हुआ देखा गया.

पढ़ें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों की नजर शव पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया को दी. सूचना मिलने के बाद पचम्बा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई.सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की.जांच के दौरान शव की पहचान बडीयाबाद निवासी 22 वर्षीय इब्राहीम अंसारी उर्फ कारू अंसारी, पिता रहमान अंसारी के रूप में हुई.

पुलिस मामले की जांच कर रही है

परिजनों ने बताया कि कारू अंसारी ट्रैक्टर चालक था. वह शनिवार रात काम की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला. रविवार सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक

Tags:giridih news todaynews giridih todaygiridih newsnews todaygiridih news alertgiridih ka newscity news giridihgiridih city newstoday newsgiridih district newsgiridih local newsgiridih crime newsgiridih ka taja newsgiridih police newsgiridih firing news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.